
भोपाल/ अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर से शेयर बाजारों में आज उछाल देखने को मिला। बाजार खुलते ही शेयर बाजारों में तेजी आई है। इससे सोना और चांदी की कीमतों में भी आंशिक उछाल देखने में आ रहा है। शादियों आयोजनों के चलते सोने में निवेशकों का रुझान बढ़ा है।
गुरुवार को भोपाल सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 39 हजार 60 रुपए और 22 कैरेट सोना 37 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव से दर्ज किया गया। वहीं चांदी 47 हजार 900 रुपए प्रति किलो के भाव से बिका। सराफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल के अनुसार सोना और चांदी के भाव में अभी तेजी आने की उम्मीद है।
भोपाल में सोने की दर
वजन______22 कैरेट सोना_______24 कैरेट सोना
1 ग्राम____3,720.00 रुपए_______3,906.00 रुपए
2 ग्राम____7,440.00 रुपए_______7,812.00 रुपए
4 ग्राम____14,880.00 रुपए______15,624.00 रुपए
8 ग्राम____29,760.00 रुपए_____31,248.00 रुपए
10 ग्राम____37,200.00 रुपए_____39,060.00 रुपए
Bhopal Silver Price
Weight____Silver
1 Gram____INR 47.90
5 Grams___INR 239.50
25 Grams __INR 1,197.50
50 Grams___INR 2,395.00
1 Kilogram____INR 47,900.00
सराफा व्यापारियों का कहना
सोना जिस कीमत पर सोना खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है। ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा होता है। इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।