भोपाल

गोलकीपर हेमंत और राकेश का उम्दा प्रदर्शन, गोल्डन रियल स्टेट ने केजीएन को दी मात

भोपाल हॉकी कप: ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए दो मुकाबले
2 min read
Apr 20, 2019
news sport
गोलकीपर हेमंत और राकेश का उम्दा प्रदर्शन, गोल्डन रियल स्टेट ने केजीएन को दी मात

भोपाल। स्थानीय ऐशबाग हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही भोपाल हॉकी कप प्रतियोगिता में गोल्डन रियल स्टेट ने केजीएन को 1-0 से हराया। जबकि बाल भवन और जवाहरलाल नेहरू टीम के बीच मैच बराबरी पर छूटा। पहले मैच में बाल भवन और जवाहर लाल नेहरू के बीच कशमकश मुकाबला रहा।

पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में बाल भवन के साहिल ने गोलकर टीम को 1-0 से आगे किया। दूसरे क्वार्टर के 15वें मिनट में कप्तान आफताब खान ने दूसरा गोल किया। मध्यांतर तक बाल भवन 2-0 से आगे रहा। दो गोल से पिछडऩे के बाद जवाहरलाल नेहरू टीम ने वापसी की और अंकित ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर 1-2 किया। 28वें मिनट में अलीशान ने मैदानी गोलकर टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया और अंत तक यही स्कोर रहा।


दूसरे मैच में गोल्डन रियल स्टेट ने केजीएन को 1-0 से मात दी। टीम के लिए एकमात्र गोल 18वें मिनट में मजहर ने किया। केजीएन के जूनियर इंडियन कैंपर गोलकीपर राकेश दाहिया ने कई शानदार बचाव किए। बालभवन के गोलकीपर हेमंत धनराज तथा दूसरे मैच में गोलकीपर राकेश दाहिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भोपाल पुलिस और आईपीसी टीमें जीती

भोपाल भोपाल पुलिस और आईपीसी की टीमों ने यहां खेली जा रही अरविंद चतुर्वेदी स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार विजयी आगाज किया है। ओल्ड कैंपियन मैदान में खेले गए पहले मैच में भोपाल पुलिस ने जीआईए को 40 रन से हराया।

भोपाल पुलिस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। अतुल दीक्षित ने 67 और आदर्श ने 20 रन की पारी खेली। दुष्यंत, ऋषि, अंकुर, गोल्डी और सत्यम को एक-एक विकेट मिले। जवाब में जीआईए 16.4 ओवर में 125 रन ही बना सकी। ऋषि ने 42, अंकित ने 30 रन बनाए। फिरोज ने चार, जगदीश और राम ने दो-दो विकेट लिए।

अतुल दीक्षित मैन ऑफ द मैच बने। ओपन वर्ग के मैच में आईपीसी ने ज्योतिरादित्य अकादमी को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्योतिरादित्य ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। इसमें यासिर रऊफ ने 33, आयुष ने 28, समद खान और मुदस्सर आलम ने 22-22 रनों की पारी खेली। मधुर, संजोग को 2-2, आदि किशन को एक सफलता मिली।

जवाब में आईपीसी टीम 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत गई। इसमें संजोग ने नाबाद आतिशी 58 रन बनाए। इसमें 7 छक्के शामिल रहे। हृदेश ने 36 रनों का योगदान दिया। संजोग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Updated on:
20 Apr 2019 08:35 am
Published on:
20 Apr 2019 08:35 am