भोपाल

Good News: एमपी में दिवाली से पहले सरकार दे सकती है कर्मचारियों को ये गिफ्ट..

Good News: मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर,एडवांस मिल सकती है सैलरी अक्टूबर महीने की सैलरी, 1-2 नवंबर की जगह 28-29 अक्टूबर को खाते में आ सकती है सैलरी..।

less than 1 minute read
Oct 12, 2024

Good News: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के 11 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे सकती है। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों को एडवांस में अक्टूबर महीने की सैलरी दे सकती है। सरकार कर्मचारियों को अग्रिम वेतन देने पर विचार कर रही है और इस पर अंतिम फैसला सीएम मोहन यादव को लेना है। सरकार अगर कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी देती है तो ये कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है और वो दीपावली का त्यौहार अच्छे से मना पाएंगे।

कर्मचारियों को मिलेगी एडवांस सैलरी !

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश वित्त विभाग ने अक्टूबर महीने की सैलरी कर्मचारियों को एडवांस में देने पर विचार शुरू कर दिया है और वित्त विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर सीएम मोहन यादव के पास भेजा जाएगा। बता दें कि अक्टूबर महीने के अंत में दीपावली होने के कारण कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में दिया जाए जिससे कर्मचारी अच्छे से दीपावली का त्यौहार मना पाएं।


28-29 अक्टूबर को आ सकती है सैलरी !

अगर सबकुछ ठीक रहा और सीएम मोहन यादव ने इसे मंजूरी दे दी तो उम्मीद है कि कर्मचारियों को 28-29 अक्टूबर को ही अक्टूबर महीने का वेतन मिल जाएगा। बता दें कि नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या 7 लाख और पेंशनरों की 4 लाख के आसपास है। इन्हें वेतन, पेंशन और भत्ते देने में लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये लगते हैं। प्रतिमाह एक-दो तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है, जिसके लिए कोषालय में बिल 28-29 तारीख को लगाए जाते हैं।

Updated on:
12 Oct 2024 10:25 pm
Published on:
12 Oct 2024 10:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर