भोपाल

हज यात्रियों के लिए खुशखबर, इस तारीख तक करें आवेदन

हजयात्रा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2021, 11:33 AM IST
haj yatra
haj yatra

भोपाल. कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से मध्यप्रदेश से कोई हज यात्रा के लिए नहीं जा पाया था, अब हजयात्रा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो यात्री हज पर जाना चाहता है। वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। हजयात्रा को लेकर कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं। जिनका पालन करना भी अनिवार्य रहेगा।


65 वर्ष से अधिक आयु वाले नहीं जा सकेंगे
हजयात्रा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा के लिए उम्मीदवार 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इस संबंध में सेंट्रल हज कमेटी ने निर्देश जारी किए हैं। मोबाइल एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बीते दो साल से कोरोना के चलते प्रदेश से हजयात्रा के लिए कोई नहीं जा सका है। अब तीसरे साल इस मुकद्दस सफर का मौका मिलने के लिए आस लगाई जा रही है। यात्रा के लिए उम्मीदवारों से आवेदन जमा कराने के लिए हज कमेटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। नए नियमों के तहत 65 साल से अधिक उम्र के लोग हज यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। कमेटी ने आयु सीमा तय कर दी है।

हज कमेटी दफ्तर ने बनाई हेल्प डेस्क
हज के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्टेट हज कमेटी दफ्तर में हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां जाकर लोग आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन के लिए 300 रुपए पंजीयन शुल्क रखा गया है।

Published on: