भोपाल

Good News: मोहन सरकार की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, दिवाली से पहले मिल जाएगी सैलरी

Good News: मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 28 अक्टूबर को ही खाते में आ जाएगी अक्टूबर की सैलरी..।

less than 1 minute read
Oct 19, 2024

Good News: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में देने का ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर सरकारी कर्मचारियों को ये खुशखबरी दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में दीपावली से पहले एडवांस सैलरी देने की मांग विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने उठाई थी।



सीएम मोहन यादव ने कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए जो ट्वीट किया है उसमें लिखा है- दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।

Updated on:
19 Oct 2024 08:31 pm
Published on:
19 Oct 2024 08:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर