
भोपाल/ मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई पटेल गुरुवार सुबह 11.30 बजे अपने पद की शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक राजभवन में उन्हें शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल मंगूभाई बुधवार देर शाम भोपाल पहुंच गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर उनकी अगवानी करने के साथ पुष्पपुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा समेत आाााल अधिकारी मौजूद रहे।
शपथ गृहण समारोह में किया जाएगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों समेत कुल 100 लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, राजभवन सभागृह में 190 लोगों की व्यवस्थित बैठक की क्षमता है। राजभवन की तरफ से राजनीतिक दलों के प्रमुखों और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ को समारोह के लिए आमंत्रण भेज दिया गया है।
राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किये नए गवर्नर
आपको बता दें, कि मूल रूप से गुजरात के रहने वाले मंगूभाई छगन भाई को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किये। राष्ट्रपति द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मंगूभाई छगनभाई पटेल ने कहा कि, मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं। नरेंद्र मोदी के हम पहले से साथी थे। उन्होंने हमें जो रास्ता दिखाया, उसी पर हम चलते रहे। समाज सेवा करते रहे और आगे भी चलते रहेंगे।
कांग्रेस ने टाउन हॉल में किया धरना प्रदर्शन - video