12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस करेगी एक मुठ्ठी अनाज आंदोलन, सिंधिंया को देंगे लगान, सिंधिया के दौरे के बाद रणनीति तैयार

अब सिंधिया को लगान देगी कांग्रेस!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jul 2021, 5:53 PM IST

News

कांग्रेस करेगी एक मुठ्ठी अनाज आंदोलन, सिंधिंया को देंगे लगान, सिंधिया के दौरे के बाद रणनीति तैयार

रतलाम/ मालवा क्षेत्र में राज्यसभा सदस्य व भाजपा में लोकप्रिय चेहरा बन गए ज्योतिरादित्य सिंधिंया के दौरे के बाद अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है। सिंधिंया को महाराज मानते हुए अब कांग्रेस ने एक मुठ्ठी अनाज आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत जिले से की जाएगी। इसमे जिले के करीब 6 लाख कृषकों से एक एक मुठ्ठी अनाज लेकर सिंधिंया के ग्वालियर स्थित निवास पर लगान के रुप में भेजा जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- कभी सुधारा करते थे पंक्चर, अब मोदी सरकार में बने मिनिस्टर, डॉ. वीरेंद्र कुमार से जुड़ी ये बाते बहुत कम ही लोग जानते हैं


असल में अपने दौरे में सिंधिंया ने हर जगह कहा है कि, उनके पूर्वजों का मालवा से विशेष नाता रहा है। जब जब मालवा में पूर्वज आते थे तो हर स्थान पर कैंप लगाते थे व आमजन से मिलना जुलना करते थे। अब कांग्रेस ने इसी शब्द को आंदोलन बनाने का निर्णय ले लिया है। जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, सिंधिया परिवार के सदस्य लगान वसुलने आते थे। इस समय बिजली मंहगी हो गई है। बीज की उपलब्धता की कमी हो गई है। कृषक को कई तरह की परेशानी है, लेकिन सरकार जबरन कृषि सुधार बिल को अन्नदाता पर लाद रही है। इसलिए अब एक मुठ्ठी अनाज आंदोलन चलाया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- साइबर पुलिस ने किया ऑनलाइन ठगी के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का खुलासा, पाकिस्तान भेजे जा रहे थे रुपये

हर घर से लेंगे गेहूं सोयाबीन

विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि, सिंधिंया परिवार हमेशा मालवा में लगान वसूलने आता था, ये इतिहास में दर्ज है। मध्य प्रदेश में महंगी बिजली, बीज आदि के दाम से कृषक परेशान है। इसलिए कांगे्रस ने तय किया है कि जिले के 6 लाख किसानों के यहां से एक मुठ्ठी अनाज लेकर लगान के रुप में सिंधिंया के ग्वालियर स्थित आवास पर भेजा जाएगा, जिससे लगान मिलने के बाद वो कृषकों को सस्ती बिजली और बीज उपलब्ध करवाएं।

नर्सेस एसोसिएशन के प्रदर्शन 8वां दिन - video