DA Hike: मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकार की ओर जल्द डीए बढ़ाने की घोषणा हो सकती है।
DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। सात लाख के करीब कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकार राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में महंगाई भत्ते में 64% तक की वृद्धि करने का फैसला लिया है। इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों की आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो वेतन वृद्धि में 3 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी होगी तो संविदा कर्मचारियों के मानदेय में 4 प्रतिशत की वृद्धि के हिसाब से राशि तय की जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग की ओर सभी विभागों तो निर्देशित कर दिया गया है।
सभी विभागों द्वारा वेतन-भत्ते के लिए बजट में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत के लिए 56 परसेंट के हिसाब से प्रावधना रखा गया है। अभी 46 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा लगातार चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दशहरा-दीपावली के बीच इसकी घोषणा कर सकते हैं।
राज्य सरकार की ओर से बजट की तैयारियां शुरु कर दी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार द्वारा 64 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते के लिए राशि रखने के निर्देश दिए हैं। अगर महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी होती है तो आने वाले समय में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 18 फीसदी तक बढ़ जाएगा।