भोपाल

सरकार की किसानों को सौगात : फसल नुकसान की राहत राशि जारी, इन जिलों को होगा फायदा

किसानों के खाते में सरकार द्वारा इस राशि का सीधा खाते में भुगतान किया जाएगा। किसानों को इसकी पहली किश्त दी जा चुकी है, वहीं दूसरी किश्त की 33 फीसदी राशि अब दी जा रही है।

less than 1 minute read
news
सरकार की किसानों को सौगात : फसल नुकसान की राहत राशि जारी, इन जिलों को होगा फायदा

भोपाल/ मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार होली से पहले किसानों को बडी सौगात दे रही है। सरकार ने 2020-21 में कीटव्याधि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1128 करोड़ 88 लाख रुपए राशि स्वीकृत कर दी है। ये राशि प्रदेश के 18 अधिक प्रभावित जिलों के किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में मध्य प्रदेश वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है।


इन जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

वित्त विभाग द्वारा जारी आदे के मुताबिक, स्वीकृत राशि प्रभावित किसानों के खातों में सीधे तौर पर ट्रांसफर की जाएगी। नुकसान की भरपाई हेतु स्वीकृत राशि की पहली किस्त कुछ दिनों पहले किसीनों को दी जा चुकी है। वहीं, दूसरी किस्त की 33 फीसदी राशि अब दी जा रही है। इस राशि का लाभ प्रदेश के बैतूल, भोपाल, दमोह, देवास, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, खरगोन, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सागर, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, आलीराजपुर और आगर-मालवा जिले के किसानों को होगा।

किसान अब 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे फसल ऋण

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के किसानों को एक और राहत भी दी गई है। अब किसान 30 अप्रैल तक फसल ऋण जमा कर सकेंगे। शिवराज सरकार ने अब इसके जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी है। इससे पहले राज्य सरकार की तरफ से ऋण की वसूली 31 मार्च तक की जानी थी, जिसके तहत बैंकों ने किसानों को 28 मार्च तक कर्ज चुकाने का अल्टीमेटम दे दिया था।

CM शिवराज का अजीब आदेश : 23 मार्च को दो बार पूरे राज्य में बजेगा सायरन- VIDEO

Published on:
21 Mar 2021 02:34 pm