भोपाल

अप्रैल में पड़ रही लंबी छुट्टी, सिर्फ एक दिन लीव लेकर मनाएं लंबा वीकेंड

Government Holidays in April : इस महीने में लंबा वीकेंड आ रहा है। बता दें कि, अगले हफ्ते 5 में से दिन 4 छुट्टियां रहेंगी।
less than 1 minute read
Government Holidays in April

Government Holidays in April :मध्य प्रदेश वासियों के लिए अप्रैल का महीना भरपूर छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस महीने में लंबा वीकेंड आ रहा है। बता दें कि, अगले हफ्ते 5 में से दिन 4 छुट्टियां रहेंगी। 10, 12, 13 और 14 अप्रैल को सरकारी छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप सिर्फ 11 अप्रैल की लीव ले लें तो आप अपने बच्चों के साथ लगातार पांच दिन गर्मियों की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

जानें किन तारीखों में मिल रही छुट्टी

आगामी 10 अप्रैल यानी गुरुवार को महावीर जयंती पड़ेगी। इसके अगले दिन 11 अप्रैल को शुक्रवार है। हालांकि, इस दिन कोई छुट्टी नहीं है। वहीं, 12 अप्रैल को महीने का सैकंड सटर्डे (दूसरा शनिवार) पड़ रहा है। अगले दिन 13 अप्रैल को रविवार है। वहीं, 14 अप्रैल 2025 सोमवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आप सिर्फ 11 अप्रैल को लीव ले लें तो आप लगातार पांच दिन परिवार के साथ अवकाश का आनंद लेने के लिए आउटिंग प्लान कर सकते हैं।

मई से जून तक स्कूलों की छुट्टी

-1 मई से 31 मई तक (शिक्षकों के लिए)
-1 मई से 15 जून तक (विद्यार्थियों के लिए)

दशहरे की छुट्टी

-1 से 3 अक्टूबर तक

दिवाली की छुट्टी

-18 से 23 अक्टूबर तक

शीतकालीन अवकाश

-31 दिसम्बर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक

Updated on:
06 Apr 2025 10:29 am
Published on:
06 Apr 2025 10:23 am