
सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, भारत में विभिन्न सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों के लिए हजारों की संख्या में सरकारी नौकरी की भर्ती निकली है, आप अपनी योग्यता अनुसार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए हम आपको विभिन्न पदों पर निकली भर्ती की अंतिम तारीख भी बता रहे हैं।
आप नीचे दी गई सरकारी नौकरी के बारे में संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी पूरी जानकारी देख सकते हैं, ये सरकारी नौकरियां संविदा या कांट्रेक्ट बेस पर भी हो सकती है, इस बारे में आप संबंधित विभाग की वेबसाइट से पता कर सकते हैं, ताकि आप किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति में नहीं रहें। आईये जानते हैं किस विभाग में कितनी भर्ती खुली है।
विभाग का नाम | रिक्त पदों की संख्या | योग्यता | अंतिम तारीख |
| दिल्ली विकास प्राधिकरण सीधी भर्ती | 687 | 12वीं / आईटीआई / ग्रेजुएट | 02 जुलाई 2023 |
| इंडियन एयरफोर्स एएफसीएटी भर्ती | 276 | 10+2वीं | 30 जून 2023 |
| आईबीपीएस आरआरबी भर्ती | 8612 | ग्रेजुएट | 21 जून 2023 |
| बिहार शिक्षक सीधी भर्ती | 170461 | 12वीं / ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट | 12 जुलाई 2023 |
| भारतीय डाक विभाग भर्ती | 12828 | 10वीं / 12वीं | 11 जून 2023 |
| राजस्थान विधानसभा ड्राइवर भर्ती | 02 | 8वीं | 08 जून 2023 |
| छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक भर्ती | 500 | 12वीं | 08 जून 2023 |
| यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती | 1468 | 10वीं / 12वीं | 12 जून 2023 |
| छत्तीसगढ़ श्रम निरीक्षक सीधी भर्ती | 34 | ग्रेजुएट | 30 जून 2023 |
| एसएससी सीएचएसएल सीधी भर्ती | 1600 | 10वीं / 12वीं | 10 जून 2023 |
ऐसे करें आवेदन
विभिन्न विभागों में दी गई रिक्त भर्तियों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आप इसके लिए संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पहले पूरी डिटेल चेक कर लें, इसके बाद अपनी योग्यता अनुसार आवेदन करें, ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।