
भोपाल. मध्य प्रदेश में आगामी वर्ष यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें अब कुछ ही महीने शेष हैं। इसी के चलते प्रदेश में स्करीय दल अपने अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में आ गई है। इसी बीच देखने में आ रहा है कि, चुनाव से पहले प्रदेश में धर्म की राजनीति भी शुरू हो गई है। कहने का तात्पर्य ये है कि, मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे को धर्म से सराबोर करने का अभियान चल रहा है। हालही में हमने देखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद उज्जैन के महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया। इसमें करीब साढ़े आठसौं करोड़ रूपए खर्च कर सरकार ने महाकाल मंदिर को एक नया रूप दिया है। वहीं, जल्द ही महाकाल की तर्ज पर मध्यप्रदेश के अन्य कई मंदिरों का कायाकल्प बदलने के साथ साथ विस्तारीकरण करने की तैयारी शुरु कर दी गई है।
आपको बता दें कि, महाकाल मंदिर की तर्ज पर प्रदेश सरकार सूबे के अन्य बड़े मंदिरों के विस्तारीकरण की योजना पर काम कर रही है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सभी बड़े मंदिरों के कायाकल्प किया जाएगा। अगले दो साल में मध्यप्रदेश के मंदिरों की सूरत ही बदल जाएगी। इसपर सरकार 3 हजार करोड़ खर्च करने की योजना बना रही है। करोड़ों खर्च करके प्रदेश के सभी बड़े मंदिरों को संवारने की तैयारी की जा रही है। इसकी शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई है। लेकिन अब जल्द ही खंडवा में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर,सीहोर में स्थित सलकनपुर माता मंदिर, दतिया में स्थित पीतांबरा मंदिर, सतना जिले के चित्रकूट में स्थित शनिश्चरा मंदिर, सतना जिले के मैहर माता मंदिर को भी सजाने और संवारने की योजना पर काम शुरु कर दिया गया है।
पर्यटन मंत्रालय बदलेगा मंदिरों का कायाकल्प
बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश सरकार ने संबंधित मंदिरों के कायाकल्प के लिए पर्यटन मंत्रालय को प्रभार सौंपा है। ऐसे में ज्योर्तिलिंग ओंकारेश्वर मंदिर का काम सबसे पहले शुरू होगा। उसके बाद दूसरे मंदिरों के विस्तारीकरण का कार्य शुरु होगा। ऐसा करने से ना केवल मंदिरों का स्वरुप बदलेगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही पर्यटन भी बढ़ेगा।
सबसे पहले ओंकारेश्वर मंदिर का विस्तार
आपको बता दें कि, जब से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महाकाल लोक का लोकार्पण कर इसे आमजन के लिए खोला गया है, तब से ही दूर-दूर से लोग मंदिर देखने के लिए आ रहे हैं। वहीं, अब दूसरे मंदिरों के विस्तारीकरण का काम पर्यटन विभाग को मिा है। इसके लिए फंड इकट्ठा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, जल्द ही ओंकारेश्वर मंदिर का काम शुरू होगा। ऐसे में मंदिर में 108 फीट की शंकराचार्य की प्रतिमा लगाने की योजना भी है। बता दें कि, मंदिर विस्तारीकरण में 2141.85 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल