भोपाल

एमपी के 3 लाख किसानों को 238 करोड़ रुपए बांटेगी सरकार, 6 जिलों को मिलेगा लाभ

MP Farmers- मध्यप्रदेश के उन किसानों को राहत राशि बांटी जाएगी जिनकी फसलें अतिवृष्टि, बाढ और पीला मौजेक कीट व्याधि से खराब हुई

2 min read
Nov 26, 2025
फोटो: पत्रिका

MP Farmers- एमपी के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार उन्हें फसल क्षति की राशि बांट रही है। यह राहत राशि उन किसानों को दी जाएगी जिनकी फसलें अतिवृष्टि, बाढ और पीला मौजेक कीट व्याधि से खराब हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के बैंक खातों में राहत राशि अंतरित करेंगे। इसके अंतर्गत सरकार, किसानों को 238 करोड़ रुपए बांटेगी। श्योपुर में 27 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में किसानों के बैंक खातों में यह राशि डाली जाएगी। प्रदेश के 6 जिलों के 3 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी दिन मुरैना जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 162 करोड़ 55 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।

एमपी में इस बार मानसून जमकर बरसा था। अतिवृष्टि और बाढ के कारण कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गईं। रही सही कसर रोगों ने पूरी कर दी। कई जगहों पर पीला मौजेक कीट व्याधि से बचा खुचा सोयाबीन भी खराब हो गया। ऐसे किसानों को राज्य सरकार राहत राशि दे रही है।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

श्योपुर जिले के बड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जिलों के किसानों को फसल क्षति की राहत राशि का वितरण करेंगे। कुल 3 लाख 5 हजार 410 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 238 करोड़ 78 लाख रूपए अंतरित किए जाएंगे।

जिन जिलों के किसानों को राहत राशि मिलेगी उनमें धार, हरदा, खण्डवा, नर्मदापुरम, विदिशा और श्योपुर शामिल है। इन 6 जिलों की 23 तहसीलों के 2 हजार 148 गांवों के किसानों को राहत राशि अंतरित की जाएगी। अतिवृष्टि, बाढ और पीला मौजेक कीट व्याधि से हुई फसल क्षति से किसानों के नुकसान की आंशिक पूर्ति की जाएगी।

बड़ौदा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

बडौदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 2 करोड 75 लाख रूपए की लागत से सेसईपुरा में निर्मित आदिवासी बालक आश्रम का लोकार्पण भी होगा।

मुरैना को मिलेंगी कई सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना में 70 करोड़ रुपए के आयुर्वेदिक महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसके अंतर्गत 100 बिस्तरों के चिकित्सालय का निर्माण भी किया जाएगा। वे सांदीपनि स्कूल गोठ व अम्बाह का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मुरैना का लोकार्पण करेंगे। अम्बाह में 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी में गंदा धंधा, महाराष्ट्र से लग्जरी कारों से आकर लाखों उड़ा रहे बिजनेसमेन

Published on:
26 Nov 2025 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर