भोपाल

एमपी में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, मकर संक्रांति पर सरकार की बड़ी सौगात

Suhaag material to women on Makar Sankranti

less than 1 minute read
Jan 11, 2025
Suhaag material to women on Makar Sankranti in MP

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर सरकार का फोकस बना हुआ है। राज्य सरकार ने मकर संक्रांति Makar Sankranti पर महिला शक्ति मिशन शुरू करने की तैयारी की है। इसका नामकरण देवी अहिल्या बाई के नाम पर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को मिशन की तैयारी के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मकर संक्रांति पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर यहां महिलाओं को सुहाग सामग्री Suhaag material सहित कुछ अन्य चीजें वितरित करने को भी कहा गया है।

एमपी में नारी सशक्तिकरण की दिशा में मकर संक्रांति Makar Sankranti पर्व पर एक वृहद कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मकर संक्रांति पर्व को महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित करने को कहा है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों की बैठक बुलाई।

बैठक में सीएम ने कहा कि स्व रोजगार व स्वावलंबन के माध्यम से आर्थिक स्थिति में सुधार करते हुए महिलाओं को सशक्त करना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक स्थान पर मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 12 जनवरी से 14 जनवरी तक जनकल्याण शिविरों में मकर संक्रांति Makar Sankranti से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खास बात यह है कि मकर संक्रांति Makar Sankranti पर्व पर आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं को बड़ी सौगात दी जाएगी। जिला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रमों में महिलाओं को न केवल सुहाग सामग्री बांटी जाएगी बल्कि तिल, गुड़ और कंगन भी दिए जाएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर