भोपाल

अब तालिबान के समर्थन में बयान या पोस्ट किया तो खैर नहीं, सरकार की हर अकाउंट पर नजर

मध्य प्रदेश में कोई भी व्यक्ति तालिबान का समर्थन करते हुए बयान देगा या सोशल मीडिया पर पोस्ट डालेगा, तो उसके खिलाफ अब सरकार कड़ा कदम उठा सकती है। सरकार के अनुसार, इस बिंदू पर उसकी कड़ी नजर है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
News
अब तालिबान के समर्थन में बयान या पोस्ट किया तो खैर नहीं, सरकार की हर अकाउंट पर नजर

भोपाल. मध्य प्रदेश में तालिबान के समर्थन में बयान देना या सोशल मीडिया पर पोस्ट करना किसी भी शख्स को अब भारी पड़ सकता है। ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि खुद प्रदेश सरकार ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है। सरकार के अनुसार, ऐसे लोगों पर सरकार की नजर है। अगर आगे वो दोनों माध्यमों से तालिबानी समर्थन में नजर आते हैं, तो सरकार द्वारा ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।


इस संबंध में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपने बंगले पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, ऐसा देखा जा रहा है कि, जबसे तालिबाने ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, तब से इस मुद्दे पर बयानबाजियों का दौर चल पड़ा है। कई लोग तो तालिबान के समर्थन में तक पोस्ट कर रहे हैं। मंत्री सारंग नस्पष्ट रूप से कहा कि, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आतंकवादी लोगों को पनपने नहीं देंगे।


तुष्टीकरण की राजनीति इस प्रदेश और देश में नहीं चलेगी- सारंग

मंत्री सारंग ने आगे कहा कि, तालिबान के समर्थन में बयान और पोस्ट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिये ऐसे लगों पर सरकार नजर रख रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सारंग ने स्पष्ट कहा कि, तुष्टीकरण की राजनीति इस प्रदेश और देश में नहीं चल सकेगी।


पूर्व पीएम पंडित नेहरू पर फिर बरसे सारंग

इस दौरान मंत्री सारंग ने एक बार पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि, नेहरू की योजनाओं और नीति से देश पिछड़ा है। नेहरू परिवार ने देश पर कब्जा करने की कोशिश की। नेहरू ने देश की परंपराओं और संस्कृति पर कुठाराघात पहुंचाया है।

देखें ब्लैक और व्हाइट टाइगर की मस्ती का वायरल वीडियो

Published on:
20 Aug 2021 06:10 am