29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / शायर मुनव्वर राणा ने ऐसा क्या कहा- BJP विधायक ने बता दिया ‘शेतान’, बोले- टिकट लें और जाएं अफगानिस्तान

शायर मुनव्वर राणा ने ऐसा क्या कहा- BJP विधायक ने बता दिया ‘शेतान’, बोले- टिकट लें और जाएं अफगानिस्तान

मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान के समर्थन में दिये गए बयान के बाद अब BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन्हें अफगानिस्तान का टिकट कटा लेने की नसीहत दे डाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Aug 2021, 4:14 AM IST

News

शायर मुनव्वर राणा ने ऐसा क्या कहा- BJP विधायक ने बता दिया 'शेतान', बोले- टिकट लें और जाएं अफगानिस्तान

भोपाल. देश के जाने माने मशहूर शायर मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान के समर्थन दिये बयान पर विवाद गर्माता जा रहा है। उनका बयान सामने आते ही, भाजपा की ओर से इसका भरपूर लाभ उठाते हुए उनपर तीखे बयानों की झड़ी लगा दी है। इसी कड़ी में अब भाजपा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो उन्हें अफगानिस्तान तक का टिकट कटा लेने की नसीहत दे डाली है।

अफगानिस्तान पर तालिबानियों द्वारा किये गए कब्जे के बाद से भारत की राजनीतिक सरगर्मियां पहले ही गर्मा दी हैं। भले ही उन दोनों देशों के बीच की लड़ाई पिछले 20 बरस से चली आ रही हो, लेकिन अफगानिस्तान में तलिबान के कब्जे के बाद से मानों भारतीय मीडिया में सिर्फ तालिबान का नाम ही छाया हुआ है। इसी पर एक टिप्पणी शायर मुनव्वर राणा ने भी दे डाली, लेकिन उनका ये बयान तालिबानियों के समर्थन में था। जैसे ही उनका बयान सामने आया बस उसके बाद से ही उनके बयान की निंदा वाले बयानों का सैलाब आ गया।

पढ़ें ये खास खबर- ओडिशा से जनता दल सांसद के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, जानिये मामला


भाजपा विधायक का हमला

मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने यहां तक कह दिया कि, अगर मुनव्वर राणा को तालिबान से इतना ही प्रेम है, तो वो उनके अफगानिस्तान जाने का इंतजाम कर सकते हैं। रामेश्वर शर्मा ने मुनव्वर राणा को अफगानिस्तान जाने की फ्लाइट का टिकट भी ऑफर कर दिया है। यही नहीं, एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, अगर उन्हें तालिबानी राज पसंद है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए। राणा तत्काल देश छोड़ दें, टिकट मुझसे ले जाएं।

रामेश्वर शर्मा यहीं बस नही किया, उन्होंने आगे कहा कि, मुनव्वर राणा तालिबानी सोच वाले व्यक्ति हैं और शायरी के वेष में छुपे हुए 'शैतान' हैं। शर्मा ने कहा कि, मुनव्वर राणा अपने बयान में कहते हैं कि, तालिबान से ज्यादा AK-47 तो भारत में हैं। अगर ऐसा है, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चाहिए कि, राणा को तत्काल पकड़कर उनसे पूछें कि,आखिर भारत में कहां इतनी AK 47 छुपी हैं, बताएं। रामेश्वर शर्मा ने मुनव्वर राणा के इस बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

पढ़ें ये खास खबर- अब आप तय करेंगे, गाय बछड़ा देगी या बछिया, ऐसे होगा ये कमाल


राणा के इस बयान पर बड़ा विवाद

मुनव्वर राणा उस समय विवादों में आ गए, जब उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान के कहर के बीच ये कह दिया कि, तालिबान को लेकर राय बनाने में जल्दबाजी की जा रही है।अफगानिस्तान पर कई साल तक कई देशों की फौजों ने तालिबानियों पर हमले किए। आज जो कुछ भी अफगानिस्तान में चल रहा है, वो एक तरह की बदले की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि, अफगानिस्तान से सिर्फ वही लोग भाग रहे हैं, जो सत्ता के करीब थे। तालिबानियों ने किसी आम आदमी के साथ क्रूरता की हो ऐसा अबतक कोई साबित मामला सामने नहीं आया।

देखें ब्लैक और व्हाइट टाइगर की मस्ती का वायरल वीडियो