भोपाल

खौफनाक रोग से हमेशा के लिए मिल सकता है छुटकारा, गवर्नर ने बताया बड़ा उपाय

Governor Mangubhai Patel - मध्यप्रदेश में खौफनाक रोग सिकल सेल के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

2 min read
Jun 05, 2025
mangubhai patel programme- image jansampark mp

Governor Mangubhai Patel - मध्यप्रदेश में खौफनाक रोग सिकल सेल के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के गवर्नर मंगुभाई पटेल इसके लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को वे सिकल सेल सेंसेटाइजेशन कार्यक्रम में शामिल हुए और इस रोग के अनुसंधान के लिए चिकित्सकों से आगे आने की अपील की। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि इस रोग के उन्मूलन के लिए शोध पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों के द्वारा रोग उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे जंगलों में प्रचुर मात्रा में जड़ी-बूटियां भी उपलब्ध है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस खौफनाक रोग से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए खास उपाय बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए शादी के पूर्व जेनेटिक कार्ड का मिलान करना जरूरी है।

गांधी मेडिकल कॉलेज में सिकलसेल सेंसेटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज की एलुमिनाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे। एलुमिनाई एसोसिएशन ने राज्यपाल को पौधे भेंट किए।

वर-वधू शादी के पूर्व सिकल सेल जेनेटिक कार्ड का मिलान करें

प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक सिकल सेल उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरुकता ही सबसे बड़ा टूल है। नई पीढ़ी को सिकल सेल एनीमिया से बचाने के लिए वर-वधू शादी के पूर्व सिकल सेल जेनेटिक कार्ड का मिलान ज़रूर करें। गर्भावस्था में जरूरी जांचें कराएं। संतान के जन्म के 72 घंटे के भीतर उनकी सिकल सेल एनीमिया की जांच जरूर करें।

अच्छे ख़ान-पान, व्यायाम और पौष्टिक आहार लेने की सलाह

इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाक़ात की। उनकी कुशल क्षेम जानी। सभी को अच्छे ख़ान-पान, व्यायाम और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सिकल सेल जांच की गहनता को बढ़ाने, प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रीनेटल टेस्टिंग के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता सिंह ने दिया। आयोजन समिति के सचिव डॉ. ललित श्रीवास्तव ने सिकल सेल एनीमिया सेंसेटाजेशन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

Published on:
05 Jun 2025 08:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर