
भोपाल। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएससीडीसीएल) स्मार्ट सिटी इनिशिएट के तहत वल्र्ड क्रिएटिविटी एंड इंनोवेशन डे पर शनिवार से होटल नूर उस सबाह में 36 घंटे का हैकाथॉन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश भर के 200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, इनकी 100 टीमें बनाई गई हैं।
प्रतियोगिता लगातार 36 घंटे तक चलेगी। इसमें विजेता को प्रथम पुरस्कार 1 लाख 75 हजार रुपए मिलेंगे। हैकाथॉन शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर रविवार शाम 7 बजे तक चलेगा। इस तरह का आयोजन प्रदेश में पहली बार हो रहा है। इसमें चयनित स्टार्टअप के लिए आइडिया को लेकर प्रतिभागी आएंगे। श्रेष्ठ आईडिया को स्मार्ट सिटी के इंक्यूबेशन सेंटर के लिए चुना जाएगा। हैकाथॉन का शुभारंभ महापौर आलोक शर्मा करेंगे। इस मौके पर प्रमुख सचिव एमएसएमई कांता राव भी मौजूद रहेंगे।
हैकाथॉन के आयोजन को लेकर शुक्रवार को बीएससीडीसीएल की इडी व नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास और बीएससीडीसीएल के सीईओ चंद्रमौलि शुक्ला ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हैकाथॉन के लिए सबसे ज्यादा 600 आवेदन एग्रीकल्चर सेक्टर से संबंधित हैं। हैकाथॉन के लिए आठ कैटेगरी बनाई गई हैं, इनमें भोपाल समेत पूरे प्रदेश व अन्य प्रदेशों से भी आवेदन आए हैं।
बी नेस्ट में मिलेगी एंट्री
हैकाथॉन में चयनित आइडिया को स्मार्ट सिटी के इंक्यूबेशन सेंटर बी-नेस्ट में स्टार्टअप के लिए एंट्री मिलेगी। यहां छात्रों को तकनीकी, लीगल, मार्केटिंग, वित्त संबंधी सलाह दी जाएगी। इसके लिए प्रोडेक्ट को पेटेंट कराने के लिए भी विषेषज्ञों की सलाह मुहैया कराई जाएगी।
नीट एंट्रेंस टेस्ट 6 मई को
6 मई को होने वाले एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बायोलॉजी सबसे ज्यादा वेटेज वाला सब्जेक्ट है और एग्जाम क्रेक करने में इसका सबसे अहम रोल होता है। 11वीं व 12वीं की एनसीईआरटी बुक्स का एक बार कंप्लीट रिवीजन करना बेहतर माना जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो डायग्रोमेटिकल सवाल एनसीईआरटी बुक्स से बनाए जाते हैं।
इसी तरह फिजिक्स के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए। अगर फॉर्मूला चार्ट बनाकर टेबल के पास लगाएं और बार-बार उसे देखेंगे तो सरलता से दिमाग में बैठ जाएगा। केमिस्ट्री में कॉन्सेप्चुअल सवाल कुछ सालों से ज्यादा पूछे गए हैं। ऐसे में कंसेप्ट्स क्लियर होने बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक सबसे पहले न्यूमेरिकल सवालों की पहचान कर लें और उन्हें आखिरी में हल करें क्योंकि इसमें समय लगा तो आगे के क्वेश्चन सॉल्व करने में दिक्कत होगी।