भोपाल

Haj 2025 : हजयात्रा पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, हज कमेटी ने बढ़ाया यात्रियों का कोटा

Haj 2025 : हजयात्रा के लिए चुने जाने वालों की संख्या 8240 से बढञाकर 8343 किया गया है। हजयात्रा पर जाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए 103 सीटों का अतिरिक्त कोटा बढ़ाया गया है।
less than 1 minute read
Haj 2025

Haj 2025 :मध्य प्रदेश से हज यात्रा पर जाने की आस लगाने वालों लोगों के लिए खुध कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि हज कमेटी की ओर से मध्य प्रदेश वासियों के लिए हज यात्रा पर जाने वालों का कोटा बढ़ाया गया है। इस फैसले के बाद अब अतिरिक्त यात्री हज कोटे से हज यात्रा पर जा रहे हैं।


बता दें कि मध्य प्रदेश हज कमेटी को यात्रा पर जाने वालों के लिए 103 सीटों का अतिरिक्त कोटा मिला है। यात्रियों का चुनाव प्रतीक्षा सूची से किया गया। इसके बाद हजयात्रा के लिए इस साल प्रदेश से चुने गए लोगों की संया 8343 हो गई है। यात्रा अप्रेल के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। प्रदेश से हजयात्रा के लिए चुने गए लोगों की संख्या अब 8,343 हो गई है। सेंट्रल हज कमेटी से जारी हुए सर्कुलर के तहत 103 सीटों का प्रदेश को अतिरिक्त कोटा दिया गया। इनका चुनाव हज उमीदवारों की वेटिंग सूची से हुआ।


9891 लोगों के आवेदन मिले

हज यात्रा पर जाने प्रदेश से 9891 लोगों ने आवेदन किए हैं। सेंट्रल हज कमेटी ने इनमें से 7103 लोगों का चुनाव कर भी लिया है। रेन्डेमाइज कुर्रा में इनके नाम तय हुए हैं। बाकी बचे 2784 लोगों का नाम वेटिंग सूची में रखा गया। इस सूची से अब तक 1240 लोगों का चुनाव हो चुका है।

Updated on:
02 Mar 2025 01:28 pm
Published on:
02 Mar 2025 01:28 pm