Hamidia Hospital Firing Case : आपसी विवाद में शहर के अशोका गार्डन और हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ शादाब गेट को महाराष्ट्र के जलगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Hamidia Hospital Firing Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर फायरिंग (गोलीकांड) करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको ये भी बता दें कि, आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ शादाब गेट को महाराष्ट्र के जलगांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी शादाब को उस पिस्टल समेत गिरफ्तार किया है, जिसकी बुलेट आरोपी द्वारा लल्लू रईस के बेटे इमरान पर फायर की थी। पुलिस उसे जल्द ही भोपाल लेकर पहुंचने वाली है। ये भी बता दें कि, पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपी शादाब ने अशोका गार्डन और हमीदिया अस्पताल पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। शादाब गेट के बाकी साथी फिलहाल फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए भोपाल के बाहर डेरा डाल रखा है। मामले के अन्य आरोपियों में शादाब गेट के अलावा अनस, अल्लू परवेज, गुड्डू स्टेशन है। फायरिंग में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।