गर्मियों में नारियल खाने के फायदे अनेक हैं लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से अंजान हैं कि नारियल पेट के लिए फायदेमंद भी है।
भोपाल. गर्मियों में नारियल खाने के फायदे अनेक हैं लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से अंजान हैं कि नारियल पेट के लिए फायदेमंद भी है। कच्चे नारियल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल लेबल को कंट्रोल में रखने की अद्भुत क्षमता होती है। नींद की समस्या के लिए भी नारियल और नारियल का पानी दोनों फायदेमंद है।
नारियल का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है यह शरीर के वजन को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाता है। पुराने समय में शरीर के कटे, जले को सही करने और निशानों को दूर करने के लिए नारियल का उपयोग किया जाता था। आज के समय में नारियल पूजा और औषधी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। त्वाचा को गोरा और सुन्दर बनाने के लिए नारियल का तेल उपयोगी है। तो चलिए जानते क्या है नारियल खाने के फायदे ?
नारियल खाने के फायदे
नारियल शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद है। गर्मियों में नाक से खून निकलने की समस्या में नारियल का पानी पीने या नारियल खाने से लाभ होता है। अगर आप खाली पेट नारियल के पानी का सेवन करे तो इस खून का बहाव जल्द ही सही हो जायेगा। यह गर्मी को ख़त्म करने का सबसे अच्छा घरेलु उपाय है।
हर दिन नारियल पानी पीने से मस्तिष्क बेहतर कार्य करता है। यह मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र में होने वाले असंतुलन को बचता है। यह मस्तिष्क में होने वाली समस्याओं से निजात देता है। नारियल में मौजूद विटामिन बी और काफी लाभकारी होते हैं ये इन कोशिकाओं को नयी ऊर्जा देते हैं। यह दिमाग के समरण शक्ति को बढ़ने में बहुत ही फायदेमंद होता है।
बालों में रूसी को दूर करने के लिए नारियल का तेल फायदेमंद है। बहुत सी महिलाओं और पुरुषों के बालों में यह समस्या होती है। रुसी की समस्या, बाल झड़ने या पतले होने की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल के तेल में नींबू का रस मिलकर अपने बालों पर लगाएं। बस कुछ ही दिनों में आप बालों में हो रहे रुसी या खुश्की की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
नारियल खाने के नुकसान
नारियल पानी का अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको बार बार ब्रेक लेकर मूत्र त्याग करने जाना पड़ सकता है। नारियल का अधिक सेवन से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। जिनके रक्त में शुगर का स्तर पहले से ही ज्यादा है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। नारियल पानी के सेवन में किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर का परामर्श जरूर लें।