भोपाल

एमपी में चलने लगी लू, 41 पार पहुंचा पारा, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम

MP Weather- मध्यप्रदेश में पिछले 3 दिनों में तापमान में जोरदार बढ़ोतरी हुई है।

2 min read
Mar 28, 2025
Heat wave started blowing in MP as mercury crossed 41 degree

MP Weather- मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव हो रहा है। गुरुवार को तापमान 41 डिग्री से पार जा पहुंचा, कई जगहों पर गर्मी के कारण लोग परेशान हुए। शिवपुरी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर पहुंचा जिससे हीट वेव चली। छतरपुर के खजुराहो में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर शुक्रवार को आंशिक राहत मिली और अधिकांश जगहों पर पारा नीचे आया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज यूं ही नरम बने रहने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश में पिछले 3 दिनों में तापमान में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की गर्म हवाओं के कारण यह गरमी आई है। इसका सबसे ज्यादा असर निवाड़ी के पृथ्वीपुर, शिवपुरी और छतरपुर के खजुराहो में नजर आया।

प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर, दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना, सागर आदि शहरों का अधिकतम तापमान गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियश के आसपास रहा। राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल में पारा सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियश से ज्यादा रहा।

शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और कई जगहों पर पारा नीचे आ गया, तापमान में मामूली गिरावट हुई। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 40.7 डिग्री रहा। टीकमगढ़ में भी 40 डिग्री सेल्सियश रिकार्ड किया गया जबकि सिवनी में 39.4 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री रहा।

राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट रही। अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री कम होकर 34.9 डिग्री पर पहुंच गया। ग्वालियर में पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट हुई, अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंचा। इंदौर में पारा 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियश रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रदेश से दूर एक्टिव है। इससे अगले 2 से 3 दिन तक हवा की रफ्तार बढ़ेगी हालांकि पारे में मामूली गिरावट हो सकती है।

Updated on:
28 Mar 2025 08:54 pm
Published on:
28 Mar 2025 08:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर