भोपाल

राजस्थान और गुजरात से आ रहीं गर्म हवाएं, लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री के पार

लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री के पार, दो दिन और राहत की उम्मीद नहीं, राजस्थान और गुजरात से आ रहीं गर्म और शुष्क हवाओं से तीखे हुए गर्मी के तेवर

less than 1 minute read
Apr 27, 2019
राजस्थान और गुजरात से आ रहीं गर्म हवाएं, लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री के पार

भोपाल. राजधानी में लगातार तीन दिन से तापमान 42 डिग्री से अधिक बना हुआ है। राजस्थान और गुजरात से आ रहीं गर्म और शुष्क हवाओं ने राजधानी समेत पूरे प्रदेश को तपा रखा है। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन तेज गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आशंका है कि राजधानी में पारा 43 डिग्री तक उछाल ले सकता है।

मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के अनुसार पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं तापमान में और बढ़ोतरी करा सकती हैं। प्रदेश में फिलहाल कोई मानसूनी सिस्टम भी नहीं है। शुक्रवार को राजधानी में तापमान गुरुवार के लगभग बराबर रहा।

अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह की आद्र्रता 23 प्रतिशत और शाम की 14 प्रतिशत दर्ज की गई।

पिछले तीन दिन का अधिकतम तापमान

शुक्रवार 42.3
गुरुवार 42.4
बुधवार 42.2

- केरवा डैम का जल स्तर शुक्रवार को 1647 मीटर पहुंच गया, जबकि डेडलेवल 1642 मीटर है। यहां से कोलार के लिए रोजाना पांच एमजीडी पानी लिया जाता है।

Published on:
27 Apr 2019 11:15 am
Also Read
View All