भोपाल

हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट, इन जिलों में दिन का पारा भी लुढ़का, 22, 23, 24 को चलेगी शीतलहर

Heavy Cold Alert : एमपी के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से राज्य के ज्यादातर इलाकों में रात के साथ साथ दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है। जानें मौसम के ताजा अपडेट्स..।
less than 1 minute read
ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)
ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Heavy Cold Alert :मध्य प्रदेश के बड़े क्षेत्र में ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते से राज्य के ज्यादातर इलाकों में रात के साथ साथ दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है।

आलम ये है कि, कई शहरों का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा नीचे लुढ़क चुका है, जबकि कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों के दौरान शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

सबसे ठंडे शहर

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सबसे कम तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद इंदौर में पारा 7.6 डिग्री तक लुढ़क गया।

मुख्य शहरों का तापमान

-राजगढ़ : 7.4 डिग्री सेल्सियस
-इंदौर : 7.6 डिग्री सेल्सियस
-भोपाल : 8.2 डिग्री सेल्सियस
-उमरिया : 8.4 डिग्री सेल्सियस
-छतरपुर (नौगांव) : 8.4 डिग्री सेल्सियस
-रीवा : 8.9 डिग्री सेल्सियस
-शिवपुरी : 9.0 डिग्री सेल्सियस
-जबलपुर : 9.9 डिग्री सेल्सियस
-बालाघाट (मलाजखंड) : 9.8 डिग्री सेल्सियस
-उज्जैन : 10.7 डिग्री सेल्सियस
-ग्वालियर : 11.4 डिग्री सेल्सियस

तीन दिन और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिन यानी 22, 23 और 24 दिसंबर 2025 को तक ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

Updated on:
21 Nov 2025 09:29 am
Published on:
21 Nov 2025 09:27 am