भोपाल

एमपी में आज तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 16 जिलों में गिरेंगे ओले

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों में ओले भी गिरेंगे। जबकि 30 जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2025, 9:52 AM IST
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert :मध्य प्रदेश में आज यानी मंगलवार को भी लगातार तीसरे दिन आंधी और तूफान का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों में ओले भी गिरेंगे। वहीं, 30 जिलों में जमकर बारिश होगी। बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ और वर्षा होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं कई जगह पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा आदि जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। इनमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, गुना में बारिश होगा। वहीं अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की भी संभावना है।

Updated on:
6 May 2025, 9:52 AM IST
Published on: