भोपाल

एमपी में तगड़ा ‘पश्चिमी विक्षोभ’ बिगाड़ेगा मौसम, तीव्र होगी मानसूनी गतिविधियां

MP Weather: उत्तरी-पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक डिप्रेशन (निम्न दबाव क्षेत्र) सक्रिय है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। आने वाले समय में कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जो प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों को तीव्र बना रहा है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 11:33 AM IST
MP Weather Heavy Rain Alert
MP Weather Heavy Rain Alert (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather:मध्यप्रदेश में बीते करीब पखवाड़े से जारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ग्वालियर-चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड के ज्यादातर जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उधर, मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों के लिए आगामी 24 घंटे के दौरान ऑरेंज अलर्ट(Heavy Rain Alert) जारी किया है। उत्तरी-पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक डिप्रेशन (निम्न दबाव क्षेत्र) सक्रिय है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। आने वाले समय में कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जो प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों को तीव्र बना रहा है।

कई जिले पानी-पानी

सिंध में उफान, मड़ीखेड़ा के गेट खुले: ग्वालियर. अंचल के शिवपुरी, मुरैना, भिंड और दतिया जिले में हालात बिगड़ गए हैं। सिंध, पहुज, सीप, अमराल, क्वारी, आसन, अहेली नदी उफान पर है। दतिया जिले में लगातार बारिश से मड़ीखेड़ा डैम से पानी छोड़ा जा रहा है।

अशोकनगर: आज स्कूलों में छुट्टी

करीब 20 घंटे लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कॉलोनियों और घरों में पानी भर गया। पटेल पार्क की 60 फीट लंबी दीवार गिर गई। डीईओ ने जिले में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।

रीवा: तीन पावर स्टेशन डूबे

चंद्रपुर से गढ़ी मार्ग पर आवागमन ठप है। डीह अमिलिया मार्ग में बेलन नदी उफान पर होने से बरहो पार के 12 गांवों का संपर्क टूट गया है। त्योंथर के तीन पावर स्टेशनों में आठ फीट तक पानी भरा हुआ है।

टीकमगढ़: बहगए शौचालय

पलेरामें 24 घंटे में 235 मिमी बारिश हुई। नालों पर बने दो पुल बह गए। पुरैनिया में पखिया उबेला तालाब फूटने से प्राथमिक स्कूल के शौचालय बह गए। पलेरा का जतारा, नौगांव व मऊरानीपुर से संपर्क कट गया।

छतरपुर: जिले मेंतीन की मौत

जिलेके स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहेगा। ग्राम ढिलापुर में कच्चा मकान गिरने से युवती आरती अहिरवार, हथना में युवक अमर यादव ने दम तोड़ दिया। नारायणपुर रोड के पास नाले में बहने से एक युवक की मौत हो गई।

Updated on:
19 Jul 2025, 11:33 AM IST
Published on: