
एमपी में आफत की बारिश (फोटो सोर्स : पत्रिका)
MP News: मानसून सीजन में बारिश से एक बार फिर मध्यप्रदेश के लोग परेशान हो रहे हैं। एमपी के कई जिलों की सड़कें जलमग्न हो गई है। लोगों को आवाजाही में समस्या हो रही है। लगातार बारिश और आगे भी अलर्ट जारी होने से स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं रीवा में बच्चों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विवि ने बारिश को देखते हुए 18 और 19 जुलाई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित(Exam Cancel) कर दी है। कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कई हिस्सों से सूचनाएं आई हैं कि बारिश होने से रास्तों में आवागमन बाधित हो रहा है। इसके चलते छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। इस कारण दो दिन के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। शेष परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी।
स्थगित परीक्षाओं की अलग से तारीख घोषित की जाएगी। कुछ दिन पहले भी जीडीसी की छात्राओं ने मांग उठाई थी कि वह ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं और बरसात से समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे उनके परिणाम पर असर होगा।
बारिश(MP Weather) के चलते गुरुवार सुबह कई स्कूलों में छात्र नहीं पहुंचे। कुछ जगह भीगते हुए पहुंचे। रीवा, डिंडौरी और मऊगंज समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गईं। शुक्रवार को छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कालापानी में पुलिया टूटने से पानी घरों में घुस गया, बिजली के खंभे गिरे और कलेक्टर बंगले के पास पेड़ गिरने से जाम लग गया। लगातार बारिश ने जिला जलमग्न कर दिया है और प्रशासन राहत व बचाव के कार्य में जुटा हुआ है।
Updated on:
18 Jul 2025, 1:32 PM IST
Published on:
18 Jul 2025, 1:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.