3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Weather: ऊपर से गुजर रही ‘मानसून ट्रफ’, अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कम दबाव का क्षेत्र शिफ्ट होने से वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आई थी। लेकिन, बुधवार से सिस्टम फिर स्ट्रॉन्ग होता नजर आ रहा है। इस समय मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपरी हिस्से से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की सम्भावना जताई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 17 Jul 2025, 8:10 AM IST

MP Weather Rain Alert

Rain Alert in MP (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP Weather: मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। जबलपुर सम्भाग के जिलों में मंगलवार को दिन भर रूठे रहे सावन के बादल बुधवार सुबह से बरस पड़े। रिमझिम के साथ तेज बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। दिन भर में सवा इंच बारिश ने वातावरण की उमस खत्म कर दी। मौसम विभाग की मानें, अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश(Heavy Rain Alert) हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री

बुधवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री नीचे गिरा। यह 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य था। हवा में नमी बढ़ी और 92 फीसदी दर्ज की गई। रात 8.30 बजे तक 30.4 मिमी (1.2 इंच ) बारिश दर्ज की गई। सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 605.8 मिमी (23.8 इंच ) पहुंच गया।

फिर बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कम दबाव का क्षेत्र शिफ्ट होने से वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आई थी। लेकिन, बुधवार से सिस्टम फिर स्ट्रॉन्ग होता नजर आ रहा है। इस समय मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपरी हिस्से से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की सम्भावना जताई गई है। इसके अलावा, प्रदेश के पास एक कम दबाव का क्षेत्र फिर सक्रिय हो गया है, जिससे फिर से तेज बारिश(Heavy Rain Alert) का सिलसिला शुरू होने की सम्भावना है।

अगले 24 घंटे इन जिन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, उनमें जबलपुर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना शामिल हैं। यहां 4 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर में हल्की बारिश होने की संभावना है।