
MP Weather update :मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बीती शाम से भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विषेशकर प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में आने वाले 17 जिलों में इसका अधिक असर दिखाई देगा। इसके अलावा, कई जिलों में मध्यम से लेकर तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कई जिलों में मध्यम से लेकर तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के नीमच, मंदसौर, कटनी, सतना, रीवा और ग्वालियर जिले में में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ - साथ सूबे के उज्जैन, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यही नहीं, प्रदेश के कई इलाकों में आगामी 24 घंटों के दौरान 5 से 15 मि.मी प्रति घंटे की दर से पानी गिरने का अनुमान जताया गया है। भोपाल समेत आसपास के अनिय कई जिलों में हल्की बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। सूबे के पन्ना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, शहडोल, मंडला, सिवनी और डिंडोरी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश वाले जिलों के विशेषकर निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है। इसी के साथ मौसमी नदियों और नालों का जलस्तर भी अचानक बढ़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है ,कि वे पेड़ों के नीचे खड़े न हों, जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही, जितना संभव हो, मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित पक्के मकानों में ही रहें। इसके अलावा, तेज बहाव के दौरान अतिप्रवाहित पुल, सड़क के साथ साथ नदी - नालों को पार करने से बचें। अधिक आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें।