
भोपाल. एक सप्ताह तक मुसलादार बारिश के बाद बीते चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लगने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर एक सिस्टम सक्रीय हो गया है। इसके प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश में शनिवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से सूबे के नरसिंहपुर, दमोह, सागर और छतरपुर में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही विबाग की ओर से संबंधिित जिलों में बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की नसीहत भी दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रदेश के भोपाल जिले के साथ साथ कई जिलों में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरु हो गया है।
भोपाल जिले के अदिकतर इलाकों के साथ साथ भिंड, और गुना जिले में बीते कई घंटों से एक बार फिर बारिश होने लगी है। भिंड में शुक्रवार रात से ही बारिश शुरु हो गई है। इसके कारण शहर का नीचली बस्तियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव के हालात बन गए हैं। वहीं, राजधानी भोपाल में भी शनिवार की सुबह से ही रुक-रुक बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने नरसिंहपुर, दमोह, सागर और छतरपुर में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अति भारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, 24 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रीवा, भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना टीकमगढ़, निवाड़ी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video