26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Rate: यहां 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, जानिए क्या है आपके शहर के भाव

पेट्रोल-डीजल के दामों में आने वाले उतार चढ़ाव का असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऐसे में रोजाना हर किसी को जानने की उत्सुक्ता होती है कि, आखिर उनके शहर में पेट्रोल डीजल की नई कीमत क्या हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Aug 2022, 3:55 PM IST

News

Petrol Diesel Rate: यहां 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, जानिए क्या है आपके शहर के भाव

भोपाल: पेट्रोल-डीजल के दामों में आने वाले उतार चढ़ाव का असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऐसे में रोजाना हर किसी को जानने की उत्सुक्ता होती है कि, आखिर उनके शहर में पेट्रोल डीजल की नई कीमत क्या हैं? ऐसे में अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल और इंदौर के साथ साथ सूबे के अधिकतर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी देखी गई है। ये भी बता दें कि, बीते लंबे समय से ऑयल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में वैट की दरों के चलते इसमें उतार-चढ़ाव जरूर हो जाता है। यही वजह है कि, प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आज पेट्रोल-डीजल कुछ पैसे महंगा हुआ है तो कहीं कुछ पैसे कम हुआ है।


आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल शहडोल में मिल रहा है। यहां सामने आई नई कीमत के बाद आज पेट्रोल 111.28 रुपए प्रति लीटर है। एक दिन पहले यहां भाव 111.34 रुपये पर था। श्योपुर में आज पेट्रोल का भाव 111 रुपये है, यहां कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं, राजधानी भोपाल में पेट्रोल के भाव शुक्रवार के मुकाबले आज 46 पैसे सस्ता हुआ है। शनिवार को इसकी नई कीमत 108.29 रुपए प्रति लीटर खुली है। हालांकि, अलग अलग पंपों पर दो-पांच पैसे का अंतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- फिर नई शराब नीति के विरोध में आईं उमा भारती, बोलीं- दूध दही खाओ, प्रभु के गुण गाओ


इंदौर में कुछ पैसे घटे दाम

इंदौर में भी रेट कुछ पैसे घटे हैं। शुक्रवार को यहां भाव 108.66 रुपए प्रति लीटर था, जो शनिवार को 8 पैसे घटकर 108.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। ग्वालियर में आज रेट 108.58 रुपए है, वहीं जबलपुर में 108.68 रुपए प्रति लीटर है। जिन शहरों में शनिवार को पेट्रोल के भाव कम हुए हैं उनमें अनूपपुर, बेतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, कटनी, मुरैना आदि शहर शामिल हैं।


शहडोल में सबसे महंगा है डीजल

वहीं, आज जारी हुई कीमतों के अनुसार, मध्य प्रदेश में सबसे महंगा डीजल शहडोल में मिल रहा है, यहां आज रेट 96.34 रुपए प्रति लीटर है। एक दिन पहले भाव 96.39 रुपए पर था। श्योपुर में डीजल 96.06 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल में डीजल के भाव करीब 41 पैसे सस्ते होने के बाद शुक्रवार के मुकाबले 93.99 रुपए प्रति लीटर से घटकर 93.58 रुपए हो गए हैं। इसी तरह इंदौर में आज डीजल 93.86 रुपए प्रति लीटर पर है। एक दिन पहले यहां भाव 93.94 रुपए थे। वहीं, जबलपुर में इसके दामों में कुछ पैसों की बढ़ोतरी हुई है। यहां शुक्रवार को 93.93 से बढ़कर आज भाव 93.96 रुपये पर पहुंच गया।

भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video