तैमूर को मिलेगा एक भाई, सैफ-करीना से ज्यादा मिलेगी पॉपुलैरिटी 

ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों की चाल ही कुछ ऐसी थी कि तैमूर को तो लोकप्रिय होना ही था। तैमूर की यही लोकप्रियता आगे भी जारी रहने वाली है... ऐसा भी एष्ट्रोलॉजर ही बता रहे हैं।

3 min read
Dec 24, 2016
taimur Birth Chart and astrological predictions
भोपाल. सैफ अली खान और करीना के न्यूबोर्न बेबी तैमूर के नाम को लेकर पिछले दिनों ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। सोशल साइट्स पर यूजर्स 'तैमूर' नाम पर दो खेमों में बंटते हुए नजर आए। मध्यप्रदेश में भी सैफीना के बेटे को लेकर उत्सुकता देखी गयी। लोग तैमूर नाम से लेकर भविष्य में उसे मिलने वाली जायदाद का हिसाब-किताब तक लगाने लगे।

कुल मिलाकर तैमूर पैदा होते ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो गया। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों की चाल ही कुछ ऐसी थी कि तैमूर को तो लोकप्रिय होना ही था। तैमूर की यही लोकप्रियता आगे भी जारी रहने वाली है... ऐसा भी एष्ट्रोलॉजर ही बता रहे हैं। हमने तैमूर को लेकर दो नामी ज्योतिषियों विद्याभूषण सिंह और पं. जगदीश शर्मा से बात की और जाना कि आखिर भविष्य ने अपने गर्भ में तैमूर के लिए क्या कुछ छिपा कर रखा हुआ है...

क्या कहते हैं तैमूर के सितारे: विद्याभूषण सिंह
एष्ट्रोलॉजर विद्याभूषण सिंह कहते हैं कि 'तैमूर' नाम पर मचा बवाल व्यर्थ है, क्योंकि फारसी में इसके मायने बेहद बढ़िया हैं। तैमूर का अर्थ होता है 'लोहा' और आगे चलकर सैफीना का यह बेटा अपने नाम के मुताबिक ही खुद को अपने पैरेंट्स से ज्यादा श्रेष्ठ साबित करेगा।

taimur Birth Chart and astrological predictions

- तैमूर की लग्न कुंडली में कन्या लग्न जबकि बुध और बृहस्पति केंद्र में है। 12वें घर में राहू है और बृहस्पति का परिवर्तन योग है। यह बहुत ही प्रबल राजयोगकारी तैमूर के लिए साबित होगा।
- तैमूर फिल्म इंडस्ट्री से नाता रखने वाले घर में जरूर पैदा हुआ है, लेकिन खुद तैमूर फिल्मों से दूरी बनाएगा। दरअसल तैमूर के सितारे उससे कुछ और करवाना चाहते हैं। तैमूर एक अच्छा वक्ता होने के साथ ही बढ़िया धर्मगुरु या फिर राजनीति के क्षेत्र में ऊँचा और अलग मुकाम बनाएगा।
- तैमूर का झुकाव अपने ननिहाल पक्ष की ओर ज्यादा रहेगा।
- तैमूर के ग्रह बता रहे हैं कि उसे एक और भाई की प्राप्ति होगी।

इस वजह से फिल्म लाइन से दूर रहेगा तैमूर
- तैमूर की नक्षत्र कुंडली में गुरु और सूर्य केंद्र में जबकि बुध बौर शुक्र त्रिकोण में है। पाप ग्रह शनि, मंगल और राहु यह भी बहुत प्रबल हैं, जो जातक को सेना अध्यक्ष, राष्ट्राध्यक्ष जैसे पदों की ओर ले जाता है।
- तैमूर सैफ और करीना से ज्यादा लोकप्रियता हासिल करेगा।
- तैमूर के सितारे ही ऐसे हैं कि वह फिल्म लाइन में कदम नहीं रखेगा। उसके तीसरे ग्रह में शनि है। हालांकि तैमूर के यही सितारे उनके पिता के फ़िल्मी करियर के लिए ठीक नहीं हैं। तैमूर के आने के बाद अब सैफ का करियर उतना प्रबल नहीं रहेगा।

बदल जाएगा नाम
एस्ट्रोलॉजर विद्याभूषण सिंह का एक प्रिडिक्शन यह भी है कि तैमूर की उम्र ढाई से तीन साल होते ही उसका नाम भी बदल दिया जाएगा। ऐसा तब होगा जब राहु, मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। उनका कहना है कि संभवतया तैमूर नाम के आगे ही कोई नया शब्द जोड़ दिया जाए।


क्या कहते हैं तैमूर के सितारे: पं. जगदीश शास्त्री
भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शास्त्री ने बताया कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे की कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य और बुद्ध है। यह बहुत ही पॉवरफुल कुंडली है।

taimur Birth Chart and astrological predictions

- तैमूर की कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य होने से देश के उच्च प्रशासनिक पद हासिल करेगा या बड़ा राजनीतिज्ञ बनेगा।
- केंद्र में बुध ग्रह होने के कारण यह अपनी वाणी से सभी को अपना बना लेगा। तैमूर बढ़िया वक्ता होगा और इसका लाभ भी उठाएगा।
- तैमूर फिल्म इंडस्ट्री में नहीं जाएगा। तैमूर देश का बड़ा प्रशासनिक या राजनीतिक पद हासिल करेगा।
Published on:
24 Dec 2016 08:16 pm
Also Read
View All