25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / कैफे में आधी रात तक शराब और डांस पार्टी, फिर 22 साल की युवती से गैंगरेप का आरोप; 3 लोग गिरफ्तार

कैफे में आधी रात तक शराब और डांस पार्टी, फिर 22 साल की युवती से गैंगरेप का आरोप; 3 लोग गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के सहकर्मियों पर वारदात का आरोप है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 Nov 2026, 8:10 AM IST

Preet Vihar Saltanate Cafe Rape Case

दिल्ली में युवती के साथ दुष्कर्म (File Photo)

Delhi Preet Vihar Cafe Gang Rape Case: पूर्वी दिल्ली में 22 वर्षीय एक युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरा मामला प्रीत विहार स्थित एक कैफे का बताया जा रहा है। कैफे में काम करने वाले उसके ही साथियों ने इस वारताद को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तीन लोग फरार चल रहे है, उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

कैफे में आयोजित की थी पार्टी

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी सभी एक ही कैफे में काम करते हैं। सोमवार रात युवती अपने सहकर्मियों के साथ प्रीत विहार स्थित 'साल्तानाते कैफे' में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। 

कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन समूह में शामिल एक व्यक्ति के पास चाबी होने के कारण पार्टी जारी रही। इस दौरान सभी ने शराब पी और देर रात तक डांस किया। मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे सभी वहां से निकले।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान दो पुरुष सहयोगियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है, जबकि समूह में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपियों की मदद की और वारदात में उनका साथ दिया।

पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

इसके बाद पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य फरार है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है। 

पुलिस ने क्या कहा? 

वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि प्रीत विहार इलाके में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आठ लोग प्रीत विहार स्थित एक कैफे में गए थे। कैफे रात 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी। इसी वजह से उन्होंने कैफे को दोबारा खोला और वहां पार्टी की।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान सभी ने शराब पी और रात करीब 3:30 बजे कैफे से चले गए। आरोप है कि कैफे से निकलने के बाद उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।