24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / क्या है भारत-फ्रांस का तृष्णा उपग्रह मिशन? जानिए कैसे खेती, जल संरक्षण और जलवायु निगरानी में करेगा मदद

क्या है भारत-फ्रांस का तृष्णा उपग्रह मिशन? जानिए कैसे खेती, जल संरक्षण और जलवायु निगरानी में करेगा मदद

भारत और फ्रांस का तृष्णा उपग्रह मिशन 2027 में लॉन्च होने की संभावना है। जानिए कैसे यह अत्याधुनिक सैटेलाइट खेतों की नमी, जल संसाधनों, फसलों और जलवायु परिवर्तन की निगरानी करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Nov 2026, 2:00 AM IST

space india news

AI Image-(ChatGpt)

TRISHNA Satellite Mission: जलवायु परिवर्तन, पानी की कमी और खाद्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और फ्रांस मिलकर एक अत्याधुनिक उपग्रह विकसित कर रहे हैं। ‘तृष्णा’ नाम का यह उपग्रह पृथ्वी की सतह के तापमान, खेतों की नमी, जल संसाधनों और वनस्पति की निगरानी करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस का यह संयुक्त मिशन 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

थर्मल इंफ्रारेड तकनीक से मिलेगी सटीक जानकारी


तृष्णा उपग्रह में थर्मल इंफ्रारेड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी मदद से पृथ्वी की सतह के तापमान का सटीक आकलन किया जा सकेगा। खासतौर पर कृषि क्षेत्र में यह तकनीक उपयोगी साबित होगी। इसके जरिए खेतों में मिट्टी की नमी, फसलों की पानी की जरूरत और गर्मी के प्रभाव का पता लगाया जा सकेगा।

किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई प्रबंधन में फायदा


उपग्रह से मिलने वाले आंकड़े किसानों को पानी के बेहतर इस्तेमाल और सिंचाई की योजना बनाने में मदद करेंगे। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ फसलों पर पड़ने वाले गर्मी के प्रभाव का भी आकलन किया जा सकेगा। इसके अलावा तृष्णा से सूखे की निगरानी और शहरी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी का अध्ययन करना भी संभव होगा।

भारत-फ्रांस का तीसरा संयुक्त अंतरिक्ष मिशन


तृष्णा भारत और फ्रांस का तीसरा संयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा। इससे पहले दोनों देश मेघा ट्रॉपिक्स और सरल उपग्रहों पर मिलकर काम कर चुके हैं।

योजना के अनुसार, तृष्णा को पीएसएलवी रॉकेट के जरिए पृथ्वी से 761 किलोमीटर ऊंची सूर्य समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह मिशन जल संसाधनों के प्रबंधन, कृषि और जलवायु संबंधी अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने में मदद करेगा।