24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / FDA Action: पुणे की दवा कंपनी पर तुकाराम मुंढे की एफडीए का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द, 1.72 करोड़ की दवाएं जब्त

FDA Action: पुणे की दवा कंपनी पर तुकाराम मुंढे की एफडीए का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द, 1.72 करोड़ की दवाएं जब्त

IAS Tukaram Mundhe FDA Action: पुणे की इंडुकेयर फार्मास्युटिकल कंपनी का दवा उत्पादन लाइसेंस एफडीए ने रद्द कर दिया है। जांच में कंपनी की नौ दवाएं अप्रमाणित मिलीं और पिंपरी-चिंचवड़ के एक अस्पताल से 1.72 करोड़ रुपए का दवा स्टॉक जब्त किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Nov 2026, 8:53 PM IST

IAS Tukaram Mundhe

तुकाराम मुंढे। फोटो ANI

Inducare Pharmaceuticals: पुणे में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। बिना अनुमति नौ तरह की दवाओं का उत्पादन और बिक्री करने वाली इंडुकेयर फार्मास्युटिकल कंपनी पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में कंपनी की नौ दवाएं अप्रमाणित और नकली पाई गईं। इसके बाद कंपनी का दवा उत्पादन लाइसेंस रद्द कर दिया गया। साथ ही 1 करोड़ 72 लाख रुपए का दवा स्टॉक भी जब्त किया गया है।

गंभीर गड़बड़ियां मिलीं

यह कार्रवाई एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर की गई है। कंपनी पर आरोप है कि वह बिना जरूरी अनुमति के नौ तरह की दवाओं का उत्पादन और बिक्री कर रही थी। जांच के दौरान इन दवाओं के दस्तावेज और गुणवत्ता संबंधी मानकों में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं। कार्रवाई के दौरान पिंपरी-चिंचवड़ स्थित यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल से कंपनी का 1.72 करोड़ रुपए का दवा स्टॉक जब्त किया गया। कंपनी का लाइसेंस रद्द होने का यह दूसरा मामला है।

पहले भी हुई कार्रवाई

इससे पहले सितंबर 2026 में जांच के दौरान 25 गंभीर खामियां मिलने पर कंपनी का लाइसेंस रद्द किया गया था। इसके बावजूद कंपनी की ओर से नियमों का उल्लंघन कर दवा उत्पादन जारी रखने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने कंपनी का दवा उत्पादन लाइसेंस स्थाई रूप से रद्द करने की कार्रवाई की। वहीं अगस्त महीने में आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करने वाली कंपनियों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की थी। दवाओं की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाली 10 आयुर्वेदिक दवा निर्माता कंपनियों के लाइसेंस स्थाई रूप से रद्द किए गए। वहीं नियमों का पालन नहीं करने वाली 135 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

खाद्य पदार्थों के बाद दवा कंपनियों पर कार्रवाई

तुकाराम मुंढे के एफडीए आयुक्त का पद संभालने के बाद विभाग ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। शुरुआत में होटल और खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुछ दिन पहले उन्होंने नकली प्रोटीन पाउडर बेचने वालों को भी सख्त चेतावनी दी थी। अब दवा उत्पादन कंपनी पर हुई कार्रवाई से साफ है कि विभाग ने दवाओं की गुणवत्ता और उनके उत्पादन में नियमों के पालन को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी है।