24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / तिरुवण्णामलै में 2,668 फुट ऊंची पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ महादीपम, 11 दिनों तक जगमगाएगा पवित्र दीप

तिरुवण्णामलै में 2,668 फुट ऊंची पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ महादीपम, 11 दिनों तक जगमगाएगा पवित्र दीप

तिरुवण्णामलै के अरुणाचलेश्वरर मंदिर में कार्तिगै महादीपोत्सव के दौरान 2,668 फुट ऊंची पहाड़ी पर महादीपम प्रज्वलित किया गया। जानिए 4,500 किलो घी से जलने वाले दीप की परंपरा, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 24 Nov 2026, 8:47 PM IST

Karthigai Deepam

तिरुवण्णामलै में 2,668 फुट ऊंची पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ महादीपम

Karthigai Deepam 2026: तिरुवण्णामलै स्थित अरुलमिगु श्री अरूणाचलेश्वरर शिव मंदिर में मंगलवार को दस दिवसीय कार्तिगै महादीपोत्सव का मुख्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। तड़के चार बजे बरणी दीप प्रज्वलन के साथ उत्सव की प्रमुख धार्मिक रस्में शुरू हुईं। इसके बाद भगवान अन्नामलैयार और देवी उन्नामलै अम्मन की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा मंदिर के चारों गोपुरमों पर दीप जलाए गए।

जानें डिटेल्स


दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लाखों भक्तों ने भगवान अन्नामलैयार एवं देवी उन्नामलै अम्मन के दर्शन किए और पवित्र अरुणाचल पर्वत की पदयात्रा कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने आठ पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में 15,500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया। साथ ही बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए 25 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग व्यवस्था की गई।

शाम पांच बजे मंदिर के तीसरे प्राकार स्थित दीप दर्शन मंडप में पंचमूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद शाम 5.58 बजे मंदिर ध्वज स्तंभ के समक्ष अर्धनारीश्वर स्वरूप की विशेष पूजा हुई। ठीक शाम छह बजे श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच 2,668 फुट ऊंचे शिवालय पर्वत की चोटी पर महादीपम प्रज्वलित किया गया।

11 दिनों तक लगातार जलता रहेगा


महादीपम को प्रज्वलित करने के लिए 4,500 किलोग्राम घी, लगभग 1,500 मीटर कपड़ा और 25 किलोग्राम कपूर का उपयोग किया गया। परंपरा के अनुसार यह पवित्र दीप 11 दिनों तक लगातार जलता रहेगा और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन देगा।