24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Maharashtra politics: शरद पवार के संन्यास से लेकर एनडीए में जाने तक की चर्चा, रोहित पवार ने बताया सियासी सच

Maharashtra politics: शरद पवार के संन्यास से लेकर एनडीए में जाने तक की चर्चा, रोहित पवार ने बताया सियासी सच

Sharad Pawar: शरद पवार के संन्यास लेने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर विधायक रोहित पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन चर्चाओं को राजनीतिक अफवाह बताते हुए कहा कि शरद पवार का महाराष्ट्र के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Nov 2026, 6:33 PM IST

rohit pawar

शरद पवार के साथ रोहित पवार (Photo: FB/Rohit Pawar)

NCP political News: विदर्भ में सूखे की स्थिति 1972 से भी ज्यादा गंभीर हो गई है। किसानों, खेत मजदूरों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर शुरू किए गए आंदोलन को सभी राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने यह दावा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कृषि मंत्री दत्ता भरणे को चुनौती दी कि यदि उनके पास फैसले लेने के अधिकार नहीं हैं तो वे इस्तीफा देकर किसानों के साथ सड़क पर उतरें। वहीं शरद पवार की सेवानिवृत्ति और पार्टी के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं को उन्होंने राजनीतिक अफवाह बताया।

'पार्टी आंदोलन को पूरा समर्थन देगी'

रोहित पवार ने कहा कि आंदोलन में किसानों, खेत मजदूरों और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं। इन सभी को न्याय मिलना जरूरी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं शशिकांत शिंदे, शरद पवार और सुप्रिया सुले की भी यही भूमिका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी आंदोलन को पूरा समर्थन देगी। आंदोलन को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं की नाराजगी की चर्चाओं पर रोहित पवार ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले विदर्भ के 120 से 130 पदाधिकारियों से चर्चा की गई थी। इनमें जिलाध्यक्ष, कार्याध्यक्ष और शहराध्यक्ष शामिल थे। सभी ने बड़े आंदोलन की जरूरत बताई थी।

1972 से भी खराब हालात का दावा

रोहित पवार ने कहा कि विदर्भ में इस बार सूखे की स्थिति 1972 से भी खराब है। वर्ष 1972 में रबी की बुवाई 17 लाख हेक्टेयर में हुई थी, जबकि इस बार करीब 10 लाख हेक्टेयर में ही बुवाई हो पाई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना जरूरी हो गया था।

कांग्रेस के समर्थन पर भी दिया जवाब

आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन मिलने और इसे लेकर उठ रहे राजनीतिक सवालों पर रोहित पवार ने कहा कि यह किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं है। एमपीएससी के विद्यार्थियों के आंदोलन और पंढरपुर में किसानों के लिए किए गए आंदोलन में भी किसी राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न इस्तेमाल नहीं किया गया था। सभी दलों के नेताओं ने इनमें हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि नागपुर में निकाला गया मोर्चा भी किसानों, खेत मजदूरों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोगों के मुद्दों को लेकर था। इस आंदोलन में भी किसी पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं लगाया गया। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने पार्टी की ओर से समर्थन दिया है। रोहित पवार ने कहा कि यही उनकी मांग थी कि किसानों और मजदूरों के हित में सभी दल आगे आएं और आंदोलन में शामिल हों।

शरद पवार की सेवानिवृत्ति की चर्चा को बताया अफवाह

शरद पवार के राजनीति से संन्यास लेने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर रोहित पवार ने कहा कि ये केवल राजनीतिक चर्चाएं हैं। शरद पवार पिछले 65 साल से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके हर फैसले और काम के केंद्र में महाराष्ट्र का आम नागरिक रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ लोग राजनीतिक अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन शरद पवार का महाराष्ट्र और यहां के लोगों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।