24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / karnataka: 2 महीने बाद बनने वाली थी मां, बच्चे को गोद में लेने से पहले ही डेंगू ने छीन ली महिला पुलिसकर्मी की जिंदगी

karnataka: 2 महीने बाद बनने वाली थी मां, बच्चे को गोद में लेने से पहले ही डेंगू ने छीन ली महिला पुलिसकर्मी की जिंदगी

Dengue Death: कर्नाटक के कोप्पल जिले में डेंगू से सात माह की गर्भवती महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। उनके गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:41 PM IST

Karnataka Dengue News

पुलिसकर्मी रेखा वीरेश कुमार आनेहोसूर। फाइल फोटो- पत्रिका

Unborn Baby Death: घर में दो महीने बाद नन्हे मेहमान के आगमन की तैयारियां चल रही थीं। परिवार नए सदस्य के स्वागत का इंतजार कर रहा था, लेकिन डेंगू ने खुशियों से भरे इस परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। कुष्टगी पुलिस थाने में कार्यरत सात माह की गर्भवती महिला पुलिसकर्मी रेखा वीरेश कुमार आनेहोसूर की डेंगू से मौत हो गई। उनके गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना से परिवार के साथ पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।

पति भी पुलिस विभाग में कार्यरत

मूल रूप से इदलिगी गांव की रहने वाली रेखा का एक वर्ष पहले जमखंडी तालुक के कोन्नूर गांव निवासी वीरेश कुमार से विवाह हुआ था। उनके पति भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। विवाह के बाद दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे थे। परिवार में नए सदस्य के आने की तैयारियां चल रही थीं। घर में बच्चे के स्वागत को लेकर उत्साह था और परिजन आने वाले दिनों का इंतजार कर रहे थे।

तबीयत लगातार बिगड़ती गई

जानकारी के अनुसार, रेखा को हाल ही में बुखार आया था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में उनकी बीमारी की पहचान डेंगू के रूप में नहीं हो पाई। इस बीच उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए बागलकोट के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद रेखा और उनके गर्भस्थ शिशु को नहीं बचाया जा सका।

सहकर्मियों में शोक

रेखा की मौत की खबर मिलने के बाद कुष्टगी पुलिस थाने में उनके सहकर्मियों में शोक छा गया। पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने इस घटना पर दुख जताया। पत्नी और होने वाले बच्चे को खोने से वीरेश कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस परिवार में कुछ ही समय बाद बच्चे के जन्म की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक मातम छा गया। रेखा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव इदलिगी में किया गया। इस दौरान परिजन, रिश्तेदार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूरे गांव में गमगीन माहौल के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।