भोपाल

HMPV वायरस को लेकर AIIMS अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड तैयार, ये 7 लक्षण दिखें तो पहुंचे अस्पताल

HMPV Virus Alert: भोपाल एम्स में शुरू हुई HMPV VIRUS TREATMENT की सुविधा, एम्स निदेशक ने बताए लक्षण, क्यों फैल रहा वायरस, कैसे करें बचाव
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 3:55 PM IST
HMPV Virus ALert
Bhopal AIIMS On Alert Isolation Ward Opened for HMPV VIRUS Treatment

HMPV VIRUS ALERT: HMPV एम्स ने बढ़ते ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) मामलों को देखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एहतियातन आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं, जिससे संक्रमित मरीजों को अन्य मरीजों से अलग भर्ती कर इलाज किया जा सके। वहीं गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त वेंटीलेटर भी आरक्षित रखने की बात कही गई है।

जागरुकता जरूरी

एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतने और सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है। एचएमपीवी एक श्वसन वायरस है, जिसे पहली बार 2001 में पहचाना गया था। वायरस की जांच के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिपटेस पोलीमरेज चेन रिएक्शन) शामिल है।

ऐसे फैलता है रोग

डॉ. सिंह ने कहा कि यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली श्वसन बूंदों के माध्यम से फैलता है। इसके अलावा, संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या दूषित सतहों को छूने के बाद आंख, नाक या मुंह को छूने से भी संक्रमण हो सकता है।


Updated on:
9 Jan 2025, 3:55 PM IST
Published on: