भोपाल

हॉकी खिलाड़ी सोनिया कुमरे ने हॉलैंड व इंग्लैंड में किया शानदार प्रदर्शन

विदेशों में खेल कौशल से शहर का नाम रोशन कर रहे युवा

2 min read
Sep 27, 2018
hockey playar
हॉकी खिलाड़ी सोनिया कुमरे ने हॉलैंड व इंग्लैंड में किया शानदार प्रदर्शन

मंडीदीप के खिलाड़ी की अंतराष्ट्रीय स्तर पर दे रहे दस्तक

भोपाल/मंडीदीप. औद्योगिक शहर के खिलाड़ी लगातार खेलों के क्षेत्र में लगातार अंतराष्ट्रीय स्तर पर दस्तक दे रहे हैं। हाल ही में नगर की हॉकी खिलाड़ी एवं एमपी अकादमी से में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सोनिया कुमरे का चयन एक्सपोजऱ टूर के भारत की महिला हॉकी टीम में किया गया था। टीम का दौरा हॉलैंड व इंग्लैंड के लिए आयोजित किया गया था। देश के उभरते व प्रतिभावान खिलाडिय़ों को और निखारने के उद्देश्य से विदेशी टूर का आयोजन किया जाता है। हॉकी के फीडर सेंटर मण्डीदीप जिला रायसेन के कोच प्रहलाद राठौर ने बताया कि यह शहर के लिए गौरव की बात है।

राठौर ने बताया कि सोनिया ग्वालियर हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षणरत है पिछले वर्ष ही इस का चयन हॉकी एकेडमी ग्वालियर में हुआ था इससे पहले सोनिया मंडीदीप से कई नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है।

खिलाड़ी हॉकी फीडर सेंटर मंडीदीप जिला रायसेन की है इसका चयन एकेडमी के लिए हुआ सोनिया मंडीदीप में शासकीय खेल मैदान पर चल रहे हैं हॉकी फिडर सेंटर की नियमित व होनहार छात्रा रही है सोनिया की हॉकी की शुरुआत क्लास पाचवी से हुई।

मध्यम परिवार से नाता
सोनिया एक माध्यम परिवार से है। माता पिता दोनो मजदूरी करते हैं। आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव के बावजूद माता-पिता ने अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं सोनिया ने शहर के उबड़-खाबड़ मैदान में अभ्यास कर अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी द्रण इच्छा शक्ति और मतबूत इरादों से यह मुकान हासिल किया है।

ये खिलाड़ी पर विदेश में कर चुके नगर का नाम रोशन
मंडीदीप फीडर सेंटर से पहले भी खिलाड़ी विदेश दौरे के लिए चुने जा चुके हैं। इसमें रेणु यादव का 2016-17 में हॉलैंड दौरे के लिए टीम में चयन किया गया था। इससे पहले आरती भलाबी ने मलेशिया में 2013 में भागीदारी की थी। हॉकी के अलावा अस्ट्रेलिया में आयोजित अंतराष्ट्रीय स्कूल गेम्बस में मंडीदीप की दो लड़कियों का चयन भारत की टीम में किया गया था। ये खिलाड़ी हर्षित राय और संगीता वर्मा थी। इससे पहले श्रीलंका में आयोजित अंतराष्ट्रीय सेवन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में भारत की महिला टीम में नगर की 10 खिलाडिय़ों का चयन हुआ था।

Published on:
27 Sept 2018 05:47 pm