भोपाल

Holi 2019: इऩ राशि के लोगों को करोड़पति बना देगी यह होली, बस करने होंगे ये उपाय

Holi 2019: इऩ राशि के लोगों को करोड़पति बना देगी यह होली, बस करने होंगे ये उपाय
2 min read
Mar 01, 2019
Holi 2019
Holi 2019

भोपाल। होली के त्योहार में अब चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में भोपाल सहित अन्य शहरों के लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस वर्ष यानि 2019 में 21 मार्च को होलिका दहन है, 22 मार्च को दुल्‍हैंडी यानि रंग खेली जाने वाली होली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस बार होलिका दहन काफी देर से होगा। सामान्यतया यह शाम 4 बजे के बाद होता है लेकिन इस बार भद्र मुख के कारण होलिका दहन का कार्यक्रम थोड़ी देर से शुरू होगा। इस बार होली खेलने का मुहुर्त सुबह 8 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक है। इस दौरान पूरे मध्य प्रदेश में होली खेली जाएगी। पंडित जी बताते है कि इस होली में कई ऐसे संयोग बन रहे हैं जो कई राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं..जानिए कौन सी हैं वे राशी साथ ही क्या करने होंगे उपाय.....

मेष

होली पर बन रहे इस विशेष संयोग से मेष राशि वालों को काफी लाभ होगा। अगर ये अपने लक्ष्‍य पर ध्यान देते हैं तो फायदे में रहेंगे। साथ ही जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अगर इस राशि के लोग गणेशजी को मिश्री का भोग लगाएंगे तो शुभ होगा।

मिथुन

इन राशि के जातकों का स्वामी उच्च रहेगा, जिसके चलते इनको धन की प्राप्ति होगी। साथ ही सफलता भी मिलेगी। अगर ये शिवलिंग पर दूध चढ़ाएंगे तो शुभ होगा।

कन्या

इस राशि के लोगों के लिए लाभ के आसार बन सकते हैं। इनको अपने परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही इनके धार्मिक कार्यों में शामिल होने के योग बन सकते हैं। इस राशि के जातक अगर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगे तो शुभ होगा।

Published on:
01 Mar 2019 01:34 pm