भोपाल

holi 2022 skin care bhopal होली : रखें त्वचा और आंखों का ख्याल, केमिकल रंगों से हो सकती है गंभीर परेशानी

holi 2022 skin care केमिकल रंगों से स्किन एलर्जी होने का डर रहता है, इससे आंख की रोशनी भी जा सकती है। त्वचा और आंखों को बचाने के लिए हर्बल रंगों और गुलाल का उपयोग करना चाहिए।

2 min read
Mar 17, 2022
,,

Holi 2022 skin care : त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा शर्मा बताती हैं कि शरीर मे सबसे संवेदनशील अंग त्वचा ही है। एेसे में होली पर त्वचा को बचाना बहुत जरूरी है। वे कहती हैं कि पूरे कपडे़ पहन कर ही होली खेलना सबसे अच्छा है। होली खेलने से पहले चेहरे और हाथ पर जैतून तेल या नारियल तेल या मॉश्चराइजर जरूर लगाएं।

आंख, कान के पीछे और गरदन की त्वचा पतली होती है। उन्होंने बताया कि रंग लगने के बाद उसे रगड़ कर छुड़ाने की कोशिश ना करें, सिर्फ गुनगुपे पानी से नहा लें। कई बार लोग कपड़े धोने के साबुन या मिट्टी के तेल का उपयोग भी करते हैं जो सही नहीं है। नहाने के बाद सीरम या अन्य क्लीनर का उपयोग ना करें। अगर तेज जलन या खुजली हो रही हो तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलें।

आंखों का रखें खास ख्याल
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केके अग्रवाल बताते हैं कि वैसे तो होली होली खेलने के समय कई बातों का ख्याल रखना चाहिए, लेकिन आंखों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि आंखों के अंदर रंग चला जाए, तो आई इंफेक्शन होने का डर बन जाता है। इसलिए इस दौरान आंखों को तुरंत ठंडे पानी से साफ कर लेना चाहिए। आंखों के आसपास कॉपर सल्फेट वाला रंग नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे आंखों खतरा बना रहता है।

कुछ खास टिप्स
- होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर मसाज कर लें
- अपने शरीर को बचाने के लिए, ऐसे कपड़े पहनें जिनमें आपका शरीर ज्यादा से ज्यादा ढका रहे।
- पूरे शरीर पर मालिश कर लें जिससे आयली त्वचा पर रंग अपना असर नही छोड़ेगा।
- बॉडी पर नारियल या किसी अन्य तरह का तेल उपयोग कर सकते हैं।
- हाथों और पैरों पर सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं, जिससे सन टैनिंग न हो। अगर किसी को स्किन की दिक्कत रहती है या आपकी त्वचा नाज़ुक है, तो रंगों के इस्तेमाल से बचे या फि र हर्बल रंग ही यूज़ करें।
रंग खेलने के बाद उपाय
- होली खेलने के बाद फौरन नहाने जाएं, जिससे रंग त्वचा और बालों पर न जमे।
- अगर सिर्फ नहाने से रंग नहीं निकल रहा हो, तो गुनगुने जैतून के तेल में नींबू मिलाकर त्वचा पर लगा लें और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
- रंग को त्वचा से निकालने के लिए कैरोसीन, पैट्रोल या फि र नेल पॉलिश रिमूवर जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें। ये चीज़ें त्वचा को और नुकसान पहुंचाएंगी।
-अगर आपकी त्वचा नाज़ुक है, तो क्लिंजि़ंग मिल्क का इस्तेमाल करें।
- शरीर के लिए हल्का बॉडी वॉश और फि र नहाने के बाद मॉइश्चराइजऱ का इस्तेमाल करना न भूलें।

Published on:
17 Mar 2022 06:02 pm
Also Read
View All