मध्य प्रदेश में आतंकी हमले की आशंका का रेड अलर्ट!
भोपाल/ उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं की साजिशों के मामले देखते हुए अब मध्य प्रदेश में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को अलर्ट जारी करने के निर्देश दे दिये हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी से कहा है कि, प्रदेश में चिह्नित सिमी और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की पहचान करना भी शुरु कर दें।
पढ़ें ये खास खबर- MP गजब है : मोबाइल टॉवर ही चुरा ले गए चोर, थाने पहुंची कंपनी
देखें क्या बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि, हमने मध्य प्रदेश को भी उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना की साजिश को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रदेश में चिन्हित और संदेही सिमी और अलकायदा से संबंधित लोगों की पहचान और निगरानी रखने के निर्देश भी दे दिये गए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि, मेरी ओर से DGP को निर्देश दे दिये गए हैं कि, तुरंत ही प्रदेशभर में आतंकी घटना का रेड अलर्ट जारी करने के ऑर्डर दें।
मोदी सरकार के मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात - video