Home Ministry- गृह मंत्रालय की घोषणा के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा।
Home Ministry - मध्यप्रदेश के 21 अधिकारी, कर्मचारियों को बड़ा सम्मान मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। पुलिस विभाग के इन अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे। गृह मंत्रालय की घोषणा के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा। 17 अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक अलंकरण समारोह स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक पानेवालों की सूची में इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी तथा निरीक्षक शिव कुमार पटेल का नाम शामिल है।
इसी तरह सराहनीय सेवा पदक के लिए भी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लिस्ट जारी की गई है। इनमें पुलिस महानिरीक्षक एवं गृह विभाग की सचिव कृष्णावेणी देसावतु, खंडवा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, ग्वालियर के जोनल पुलिस अधीक्षक गितेश कुमार गर्ग, भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक प्रवीण सिंह, निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक शैफाली टाकलकर, प्रधान आरक्षक श्रीराम मिश्रा, आरक्षक सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक उमराव प्रसाद जाटव, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक संतोष मेहरा, निरीक्षक राजू गुराने तथा आरक्षक रविंद्र मिश्रा शामिल हैं।