Honey Trap Gang: थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिलने के अनुसार अब सीमा भी पुलिस जांच के दायरे में लिया गया है।
Honey Trap Gang: इल्लीगल गैंग के मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी की होने वाली मंगेतर के खिलाफ पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। कोहेफिजा पुलिस ने हनी ट्रैप और उगाही रैकेट की जांच में एक नया खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि पुजारी राकेश खेमनिया से उगाही की गई रकम आकाश उर्फ भूरा हड्डी की मंगेतर सीमा के बैंक खाते में पुजारी के भाई ने यूपी आइ से ट्रांसफर किया गया था। जिसका बैंक डिटेल पुलिस के हाथ लगे है।
थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिलने के अनुसार अब सीमा भी पुलिस जांच के दायरे में लिया गया है। सीमा के बैंक खाते से जुड़े सभी वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच की गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रुपए लेने से पहले उसे रैकेट की जानकारी थी या फिर वह भी किसी रूप में इस पूरे नेटवर्क में शामिल थीं। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है कि गैंग में शामिल युवतियों की लीडर तो नहीं थीं।
जांच अधिकारी एसआइ उपेंद्र सिंह ने बताया कि इल्लीगल गैंग काफी लंबे समय से संगठित तरीके से हनी ट्रैप और उगाही का धंधा चला रहा था। गिरोह के सदस्य भोपाल के अलग- अलग इलाकों में व्यापारियों और
कारोबारियों को निशाना बनाते थे। कई मामलों में पीड़ित लोग बदनामी के डर से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचे।
टीआइ केजी शुक्ला ने बताया कि गिरोह के सदस्य खुद को इल्लीगल गैंग कहते थे। गैंग के कई सदस्यों ने अपने गले पर इल्लीगल शब्द का टैटू भी बनवा रखा था, जिससे उनकी पहचान होती थी। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में टीमें जुटी हुई है। फरार आठ सदस्यों में सान्वी नाम की युवती भी शामिल है, जिसे हनी ट्रैप के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उसके साथ उसका बॉयफ्रेंड तौफिक उर्फ शूटर भी फरार है, जिसे गिरोह का अहम सदस्य माना जा रहा है।
अपने होने वाले पति आकाश की गिरफ्तारी के बाद सीमा शादी के दिन परिजनों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची थी। उसी समय पुलिस से मांग की थी कि भूरा हड्डी को पहले उससे शादी करने दी जाए और उसके बाद ही जेल भेजा जाए।