भोपाल

रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का खौफनाक मामला, आरोपियों के फोन में छिपे कई राज

Rape and Blackmailing Case : भोपाल शहर के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के अलावा टीटी नगर थाने में भी 10 अप्रेल को जीरो पर दो मामले दर्ज हुए थे। जिसमें दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल की वारदात हुई।
2 min read
Apr 26, 2025
Rape

Rape and Blackmailing Case : भोपाल शहर के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के अलावा टीटी नगर थाने में भी 10 अप्रेल को जीरो पर दो मामले दर्ज हुए थे। जिसमें दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल की वारदात हुई। एक मामला श्यामला हिल्स को ट्रांसफर किया गया। दूसरा मामला बैरागढ़ थाने में ट्रांसफर किया गया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रहा है।

पीडि़ताओं ने दिया बयान

पुलिस के दिए गए बयान में पीडि़ताओं ने बताया है कि जावेद नामक युवक ने उन्हें अलग-अलग युवकों से मिलवाया। फिर एक दंपति जोया और फैजान की मदद से उनके साथ दुष्कर्म किया गया। जावेद दोनों नाबालिग पीडि़ताओं को पहले से ही जानता था। उसने एक नाबालिग को शाहरुख नाम के युवक से मिलवाया। शाहरुख ने बाणगंगा में रहने वाले जोया और फैजान के मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जावेद ने दूसरी नाबालिग को अयान और अबरार नामक दो युवकों से मिलवाया। बैरागढ़ स्थित एक मकान में दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बैरागढ़ के दुष्कर्म में भी बाणगंगा के ही दंपति जोया और फैजान का हाथ था। पीडि़ताओं ने पुलिस को बताया कि उनके साथ ये वारदातें 25 अप्रेल 2024 से लेकर 3 अप्रेल 2025 के बीच हुई। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के फोन में हैरान करने वाले कई वीडियो

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं, जिनमें आरोपी पीड़िताओं को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि वे पीड़िताओं पर दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही नाबालिकों को जबरदस्ती नशा भी करवा रहे हैं।

कई और जगह हुआ दुष्कर्म

नाबालिग पीडि़ताओं का वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल कर उनके साथ भोपाल में ही और भी कई जगह दुष्कर्म किया गया। पुलिस उन आरोपियों को तलाश रही है जिन्होंने नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया। संबंधित थानों में भी एफआईआर दर्ज करवाने की पुलिस तैयारी कर रही है।

Updated on:
26 Apr 2025 02:30 pm
Published on:
26 Apr 2025 02:30 pm