भोपाल

चीनी का सेवन अगर पूरी तरह से बंद कर दिया जाए तो शरीर में आते हैं ऐसे अजीब बदलाव

चीनी का सेवन अगर पूरी तरह से बंद कर दिया जाए तो शरीर में आते हैं ऐसे अजीब बदलाव

3 min read
May 08, 2018
sugar

भोपाल। चीनी किसी भी रूप में हो। सफेद, ब्राउन या फिर अन्‍य स्रोतों में समाहित। इसकी अधिक मात्रा हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होती है और इसकी कमी भी शरीर में कई जरूरतों को अधूरा रखती है। इसमें कोई पोषक तत्‍व नहीं होता। लेकिन, इसकी लत कई बीमारियों को न्‍योता दे सकती है। अधिक चीनी का सेवन न केवल आपको टाइप टू डायबिटीज, बल्कि साथ ही वजन बढ़ने और दिल की बीमारियां भी दे सकता है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि इंसान को खुश और संतुष्‍ट बनाये रखने में न्‍यूरोट्रांसमीटर और सेरोटोनिन नाम रसायन उत्‍तरदायी होते हैं। हमारा शरीर संतुलित मात्रा में इनका निर्माण करता है। चीनी मस्तिष्‍क में सेराटोनिन के स्‍तर को बढ़ा देती है। आपको अहसास होगा कि मीठा खाने के बाद आपको फील गुड का अहसास क्‍यों होता है। इस प्रक्रिया के तहत चीनी आपको मानसिक रूप से उत्‍तेजित बना देती है। इससे आपका मूड बेहतर हो जाता है। लेकिन इसका नुकसान यह होता है कि लगातार बढ़ते स्राव के कारण, शरीर इस रसायन का निर्माण बंद कर देता है। इससे आपको गंभीर तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और अन्‍य नकारात्‍मक लक्षण नजर आने लगते हैं। चीनी सेरोटोनिन के कुदरती संतुलन को बिगाड़ देती है। चीनी का सेवन अगर पूरी तरह से बेद कर दिया जाए तो शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। जानिए कौन से हैं वो बदलाव....

दिल की सेहत

आपके दिल की सेहत बहुत अच्छी रहती है, आपका दिल शरीर का सबसे संवेदनशील भाग होता है। इस वजह से उसे कहीं ज्यादा आपकी केयर की जरूरत होती है। अगर आप अपनी दिनचर्या से चीनी को हटा देंगे तो यकीन मानिए इससे आपके दिल को बहुत आराम मिलेगा और साथ ही वह और जवान रहेगा।

त्वचा

आपकी त्वचा पर भी इसका स्पष्ट असर नजर आएगा। वह स्वस्थ और चमकदार तो बनेगी ही साथ ही साथ अगर आपाके चेहरे पर गड्ढे या खुस्ले छिद्र हैं तो वो भी गायब हो जाएंगे। आप जितनी चाहे क्रीम, लोशन या फिर अन्य दवाइयां उपयोग कर लीजिए, सबसे बेहतरीन असर आपको चीनी छोड़ने के बाद ही मिलेगा।

आराम की नींद

मीठा ज्यादा खा लेने की वजह से नींद भी सही से नहीं आती। आपने खुद ये नोटिस किया होगा कि जिस रात आप मीठा ज्यादा खा लेते हैं, उस रात नींद आने में परेशानी होती है। कई बार स्थिति इनसोमनिया तक पहुंच जाती है। इसलिए आपको मीठा कम से कम ही खाना चाहिए।

झुर्रियों से मुक्ति

वे लोग जो अपने भोजन में मीठे की मात्रा कम रखते हैं उनके चेहरे पर उम्र की परछाई बहुत देर से पड़ती है। ज्यादा चीनी खाने से चेहरे की त्वचा में सूजन आने लगती है, आपका चेहरा झुर्रियों से मुक्त तभी रहेगा जब आप मीठा खाने की आदत को कम कर देंगे।

वजन कमा होना

मीठा छोड़ने से वजन तो कम होगा ही और ये सबसे बड़ा कारण है कि आपको आज ही मीठे खाद्य पदार्थों को से दूरी रखनी शुरू कर देनी चाहिए।

आपकी याद्दाश्त

मीठा छोड़ने के बाद आपकी याद्दाश्त भी बढ़ती है, आपके बोलचाल का तरीका प्रभावी होता है और आप सामने वाले की बात बड़ी आसानी और स्पष्ट तरीके से समझ सकते हैं।

मधुमेह से बचाव

मीठे की मात्रा कम रखने से आप मधुमेह से भी बचते हैं, अगर कभी आपका मीठा खाने का मन करे तो आप मेवे खाकर अपनी क्रेविंग शांत कर सकते हैं।

आंते

आपकी आंते अच्छे तरीके से काम करने लगती हैं, जब आप अपने खाने से मीठा हटा लेते हैं तो खाना ना सिर्फ आसानी से पचता है बल्कि वह आपके पेट और आंतों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बस आपको एक बार अपने मस्तिष्क को इस बात के लिए राजी करना है कि अब से आप मीठा नहीं खाएंगे। खुद देखिएगा कि किस तरह आप संक्रमण और अन्य बीमारियों से खुद को बचा लेते हैं।

Published on:
08 May 2018 03:15 pm
Also Read
View All