भोपाल

जब सरकारी नौकरी की तैयारी करने बैठे और दिमाग इधर -उधर जाए तो क्या करें – यहां पढ़ें

जब सरकारी नौकरी की तैयारी करने बैठे और दिमाग इधर -उधर जाए तो क्या करें - यहां पढ़ें
3 min read
Apr 07, 2018
 studies
studies

भोपाल। आजकल अधिकांश लोग चाहते हैं कि वह उच्च सरकारी पद पर नौकरी करें। वर्तमान में हर एक स्टूडेंट सरकारी नौकरी में अपना भविष्य बनाना चाहता है| इसके लिए स्टूडेंट्स कक्षा दसवीं या बारहवीं पास करने के बाद से ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। इसके लिए वे बारहवी कक्षा पास करने के बाद ही कोचिंग सेंटर में जाकर सरकारी नौकरी की तैयारी भी करते हैं। सरकारी नौकरी के लिए बस थोड़ी मेहनत की ही आवश्यकता होती है और फिर आपका सुनहरा भविष्य आपके सामने होता है। सरकारी नौकरी की परीक्षा निकालना हर किसी के बस की बात नहीं होती। वैसे सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी के लिए ढेर सारे कोचिंग संस्थान है जो इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं लेकिन कई बार तैयारी के दौरान लोगों का ध्यान भटक जाता है। जिससे वे भटक जाते हैं। आज आपको भोपल शहर की काउंसलर शबनम खान बताएंगी कि कैसे आप आपने ध्यान को भटकन से रोक सकते हैं।

अच्छे माहौल का करें चुनाव

आप जिस माहौल में काम करते हैं, वह एकाग्रता को बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण होता है। आरामदायक और आकर्षक माहौल में काम करते समय पूरी तरह से एकाग्रता हासिल की जा सकती है।

विचारों को नियंत्रित करें

कोई काम करते समय अपने मन में कोई और विचार न आने दें. इससे बेवजह आपकी एकाग्रता भंग होती है, इसके साथ-साथ मन उसमें लग जाता है। जब भी मन में काम से अलग कोई विचार आए तो उस पर ध्यान न दें और आप जो काम कर रहे हैं उनपर पूरी तरह से केंद्रित हो जाएं।

टाइम प्लान बनाएं

आपको जो काम करना है, उसकी सूची बना लें। इसमें संतुलन के लिए ज़रुरी है कि गंभीर काम को पर्याप्त समय दें। साथ ही इसमें कुछ पल फुर्सत के भी निकालें। ऐसा करने से आप काम से तो संतुष्ट होंगे ही, साथ ही आपका ध्यान भी कम भटकेगा।

नकारात्मक न सोचें

मन में ऐसे विचार न आने दें कि आप खुद को एकाग्र न कर सकें। इससे दिमाग को यह सन्देश जाएगा कि आपमें एकाग्रता की कमी है। ऐसे में मन पर ध्यान केंद्रित करना और भी मुश्किल हो जाएगा।

मल्टी-टास्किंग से बचें

एकसाथ एक से अधिक काम करने से कभी भी एकाग्रता हासिल नहीं की जा सकती. जब आपके सामने बहुत से काम का बोझ होगा तो आप जो काम कर रहे होंगे, उस पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे। इसलिए कोई भी काम करने से पहले अपने मन को अच्छी तरह से शांत कर लें या कुछ देर मेडीटेशन कर लें। इससे काम में मन भी लगेगा और कम समय में अधिक कार्य भी हो जाएगा।

शोर-शराबा न हो

ये काफी महत्वपूर्ण है कि आप जहाँ काम कर रहे हैं वहाँ ज़्यादा शोर-शराबा न हो। इससे आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। हालांकि ये बहुत लुभावना होता है कि आप अपने ई-मेल एलर्ट को ऑन रखें, पर ये ध्यान रखें कि ये सभी आपको एकाग्रता हासिल करने से रोकेंगे।

आहार तथा व्यायाम

एकाग्रता हासिल करने में संतुलित आहार और व्यायाम की भी अहम भूमका होती है। ज़रुरी पोषक तत्वों के अभाव से आपमें थकान और आलस्य आ सकता है। इसलिए विटामिन ई से भरपूर बादाम और फल को अपने आहार में शामिल करें। साथ ही रूटीन के तहत व्यायाम भी करें।

टाल-मटोल न करें

अपने अंदर किसी काम के प्रति टाल-मटोल की आदत कभी न डालें। यह एकाग्रता पर गहरा असर डालता है. जब तक कि आप अपने बोझिल कामों को निपटा न लें, अपनी सीट से न उठें।

अपने पीक टाइम को पहचानें

हम सबके पास 24 घंटे में कुछ समय ऐसा होता है जब हम सबसे ज़्यादा चुस्त रहते हैं। हालांकि यह समय सबके लिए एक जैसा नहीं होता। आप भी ऐसे समय का पता लगाएं जब आप बिल्कुल चुस्त हों। आप ऐसे समय का इस्तेमाल पेचीदा काम या कम रूचि वाले काम को निपटाने के लिए करें।

सकारात्मक रहें

जब भी आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत हो तो हमेशा अपने आपसे बार-बार कहें कि आप ध्यान लगा सकते हैं। यह आपको एकाग्रता बढ़ाने में मददगार साबित होगा. कहने का मतलब है आप power affirmations की मदद ले सकते हैं। जल्द ही भविष्य में आपकी हर समस्या से सम्बंधित Power affirmations इस web site में डालने की पूरी-पूरी कोशिश की जा रही है।

अनुशासन

अपने आपको अनुशासन में रखना बहुत ज़रुरी होता है। साथ ही प्रभावी काम करने के लिए ज़रुरी है कि आप उसमें ज़्यादा समय दें। इसलिए छोटे काम से शुरुआत करें और अगर आप आसानी से ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं तो काम को पूरा समय दें।

डेडलाइन तय करें

जब आप एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करे हैं तो इसमें डेडलाइन की अहम भूमिका होती है। डेडलाइन तय हो जाने से गैर-ज़रुरी चीज़ों को भूलना आसान हो जाता है और काम में तेज़ी भी आती है.

अच्छी नींद लें

अपने सोने का समय सुनिश्चित करें. अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो आप पर थकावट और आलस्य हावी रहेगा. ऐसे में आप किसी भी काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे।

Published on:
07 Apr 2018 01:50 pm