24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक पर घूमने निकले भोपाल के कॉलेज स्टूडेंट, पहले युवती की और बाद में युवक की मिली लाश

Bhopal college students found in Kerwa Dam- फॉरेस्ट कर्मचारियों ने दी थी सूचना, युवक की बाइक व सामान से खुलासा केरवा डैम में 'मौत का कुआं' में मिले छात्र-छात्रा के शव, हादसे की आशंका
2 min read
Google source verification
Bodies of Bhopal college students found in Kerwa Dam

Kerwa Dam- भोपाल के कॉलेज स्टूडेंटस की कैरवा डेम में मिली लाशें- Demo Pic- Source Patrika.com

Kerwa Dam - भोपाल के कॉलेज स्टूडेंट बाइक पर घूमने निकले। हंसते गाते, मस्ताते दोनों युवा केरवा डैम Kerwa Dam पहुंचे। बाद में पहले युवती की और इसके बाद युवक की लाश मिली। छात्र-छात्रा के शव केरवा डैम में कुख्यात 'मौत का कुआं' में मिले। एक के बाद एक दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को फॉरेस्ट कर्मचारियों ने दी। केरवा डैम इलाके में युवक की बाइक व सामान मिले जिससे वारदात का खुलासा हुआ। प्रारंभिक रूप से छात्र छात्रा की हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। भोपाल पुलिस Bhopal Police मामले की जांच में जुट गई है। उनकी मौत के कारणों का आज खुलासा हो सकता है।

राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित केरवा डैम में छात्र-छात्रा के शव बरामद किए गए हैं। उनकी मौत हादसा या आत्महत्या है, यह अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कोमल पाठक व सुशील नामदेव के रूप में हुई है। दोनों कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार को वह दोनों बाइक से केरवा डैम गए थे। इसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता।

शाम को केरवा डैम क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने भ्रमण समय समाप्त होने के बाद इलाके की जांच की। इस दौरान उन्हें डैम के पास एक बाइक, बैग और जूते पड़े मिले। संदेह होने पर कर्मचारियों ने आसपास तलाश की तो डैम के नीचे स्थित गहरे हिस्से, जिसे स्थानीय लोग "मौत का कुआं" कहते हैं, में एक युवती का शव पानी में तैरता दिखाई दिया।

बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान

लाश देख वनविभाग ने पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान कोमल पाठक निवासी शिव नगर, छोला मंदिर के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मौके पर खड़ी बाइक सुशील नामदेव के नाम पर पंजीकृत है। सुशील के लापता होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और बचाव दल ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव भी डैम से बरामद कर लिया गया।

दोनों नहाने के लिए पानी में उतरे थे और गहरे पानी में डूब गए

रातीबड़ थाना प्रभारी रसबिहारी शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों नहाने के लिए पानी में उतरे थे और गहरे पानी में डूब गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।