भोपाल

#Fly-free home : मक्खी मुक्त घर के लिए अपनाएं कोई भी एक उपाय…

बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में मक्खियां आपको भी परेशान कर रही होंगी...

5 min read
Jun 24, 2018
#Fly-free home : कोई भी एक उपाय अपनाएं और अपने घर को मक्खी मुक्त बनाएं...

भोपाल। बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे मौसम में घरों में या आॅफिस प्लेस में मक्खियों का आना आम बात है। वहीं बीमारियों फैलाने वाली इन मक्खियों को हर कोई अपने घर या वर्किंग प्लेस आदि हर जगह से दूर रखना चाहता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ये मक्खियां आ ही जाती हैं। जिसके चलते घरों में तक परेशानी की स्थिति बन जाती है।

इस साल भी अब बारिश का मौसम आ चुका है। कुछ दिन हल्की व तेज बारिश भी हो चुकी है, ऐसे में मक्खियों का आना भी शुरू हो गया है। जो सबसे बड़ी परेशानी बनने जा रहीं हैं।

मौसम में गीलापन,नमी के अलावा सड़कों पर फेली गंदगी या घर में रखा ऐसा सामान जिसे कचरे में डाला जाना है। ये चीजें मक्खियों को आकर्षित करती हैं। वहीं यदि आप अपने घर को साफ भी रखते हैं, तो भी बाहर से किसी के भीग कर घर आने के चलते व कई बार पैरों की नमी से फर्श पर पड़े निशान से भी ये मक्खियां आपके घर की ओर आ जाती हैं।

ये मक्खियां पहले घर के बाहर पड़े कचरे पर बैठती हैं,फिर हमारे खाने पीने कि चीज़ों पर। जिससे बीमारियां घर आना शुरू कर देतीं हैं,ये बीमारियां तो कभी कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं।

मौसम का मजा हो जाता है किरकिरा...
इसके अलावा मक्खी बारिश के सुहाने मौसम का मजा किरकिरा कर देती है। जहां देखो मक्खियां भिनभिनाती रहती है। इनके चलते घरों में परेशानी बढ़ है। इन्हें थोड़ी सी जगह मिले तो ये घर में भी घुस आती है और मीठे को तो छोड़ती ही नहीं है। मीठे के अलावा भी कभी किसी खाने पीने के सामान पर भी बैठ जाती हैं।

कई बार तो इन्हें उड़ा-उड़ा कर हमारे हाथ तक दुःख जाते है लेकिन इन्हें भगाने के सारे प्रयास बेकार चले जाते है। वहीं यदि कोई गलती से एक भी मक्खी मार दे तो वहां ढेरों मक्खियां आ जाती हैं। मक्खियों से होने वाली परेशानियों के पेस्ट कंट्रोल का कार्य करने वाले ब्रजेश का कहना है कि ऐसे कई घरेलू उपाय भी हैं, जिनका उपायों कर हम अपने घर को मक्खी मुक्त घर (Fly-free home) बना सकते हैं।

मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए अपनाएं ये उपाय:

1. तुलसी:
तुलसी सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए ही नहीं जानी जाती है। बल्कि यह मक्खियों को भी भागने में बहुत कारगर है। तो घर में तुलसी का पौधा लगाये और मक्खियों को भगाएं। इसके अलावा आप टकसाल, लैवेंडर या गेंदे के पौधे भी लगा सकते हैं।

2. पानी के प्लास्टिक बैग :
घर के एंट्रेंस पर पानी के प्लास्टिक बैग को टांगे इससे मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी।

3. दालचीनी :
मक्खियों को भगाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करें वे इसकी महक से नफरत करती हैं और इससे दूर भागती हैं।

4. सिरका :
सिरका सबसे अछा तरीका है मक्खियों को भागने का, एक कटोरे में थोड़ा सिरका लें फिर उसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं जिससे मक्खियां उसकी तरफ आकर्षित होने लगेंगी। पर बहार नहीं आ पाएंगी और उसी में डूब जाएंगी।

5. खीरा :
खीरे को आप कचरे के ऊपर रख सकते हैं, इससे मक्खियां उसमें अंडे नहीं दे पाएंगी। क्योंकि मक्खियां खीरे से दूर भागती हैं।

6. एप्पल और लौंग :
एक सेब में कुछ लौंग को दबा दें और ऐसी जगह पर रखे जहां मक्खियां हों। आप देखेंगे कि मक्खियां भाग रही हैं, मक्खियां लौंग की महक बर्दाश नहीं कर पाती हैं।

7. कपूर :
यह मक्खियों को घर में आने से रोकता है। थोड़ा सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसे घुमाएं इसकी महक से मक्खियां भाग जाएंगी।

8. लाल मिर्च :
थोड़ी लाल मिर्च लें उसे स्प्रे बॉटल में भरें और उसमें थोड़ा पानी मिलाएं इसे अच्छे से हिला कर मिला लें। अब यह घोल घर में छिड़क दें इससे मक्खियां मर जाएंगी।

9. तेल :
कुछ ऐसे तेल आते हैं जो मक्खियों को भागने में काम आते हैं। ये हैं लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, और लेमन ग्रास यह सिर्फ अपनी खुशबू के ही लिए नहीं बल्कि मक्खियों को भागने में भी इस्तेमाल होते हैं। अपने बेडरूम, और रसोई घर में में इसे छिड़कने ने मक्खियां यहां नहीं आती हैं।
कई बार ये प्रमाणित हो चुका है कि लौंग के तेल की गंध से मच्छर और मक्खियां दूर भागते हैं। साथ ही लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाने से ये ओडोमॉस के जैसा काम करता है।

10. स्क्रीनिंग :
इससे आप अपने घर में मक्खियों को आने से रोक सकते हैं। स्क्रीनिंग घर को पर्याप्त रोशनी देता है, जिससे घर में मक्खियां नहीं आती हैं।


11. पंखा चलाए :
यह सबसे आसान तरीका है मक्खियों को भानने का और आपको कुछ करना भी नहीं पड़ेगा। आपको सिर्फ अपने कमरे का फंखा खोलना है और हवा से साडी मक्खियां उड़ जाएंगी।


12. फ्लाई पेपर :
आप एक फ्लाई पेपर का भी इस्तेमाल मक्खियों को भागने में कर सकते हैं। चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल बनाए और इसे एक मोटे ब्राउन पेपर पर फैला दें। इसे अपने घर के दरवाज़े पर टांगे, इससे मक्खियाँ घर के अंदर नहीं आएंगी।

ये है खतरा
मक्खियां अगर घर में हों तो यह एक गंभीर खतरा है और बहुत ही परेशान पैदा कर सकता है। ये जंतु आपको आपकी कल्पना से कहीं अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि घर में रहने वाली आम मक्खी 60 से अधिक अलग-अलग बीमारियों, जैसे पेचिश, टाइफाइड, हैजा और आंत्रशोथ आदि को प्रसारित करने में सक्षम होती है।

मक्खियों के लिए अनुकूल है घर
आपका घर मक्खियों की कॉलोनियों के लिए एक परिपक्व प्रजनन भूमि होता है। मादा मक्खियां, सड़े हुए खाने व अन्य कार्बनिक पदार्थों पर अपने अंडे जमा करती हैं।

आप के घर में मौजूद कूड़ेदान यदि साफ न हो तो ये इनके लिये एक बंकर की तरह काम करता है। और आपके लिये यह एक खतरा बन जाता है।

मक्खियां भगाने के अन्य उपाय:-
- ग्रीन एप्पल सोप को पानी में मिक्स करके एक जार में भरकर रख दें, इसकी खुशबू से भी मक्खियां इसके पास आएँगी को इसकी सुगंध सुंग कर मर जाएंगी।
- दालचीनी को घर के उन हिस्सों में रखें जहां से मक्खियां आती है, इससे भी मक्खियों को एलर्जी होती है और वो इससे दूर भागती हैं।


- अजवाइन के पाउडर का इस्तेमाल करने और इसके तेल का स्प्रे घर में करने से भी मक्खियां दूर भागती हैं।
- घर के आस पास गेंदे के फूलों के पौधे लगाएं इससे भी मक्खियां दूर भागती हैं।
- घर में सामान खासकर मीठी चीजों को खुला न छोड़े इससे भी मक्खियां आकर्षित होती हैं और आपके घर में आ जाती हैं।
- जितना हो सकें पर्दो से खिड़कियों को ढककर रखें, और घर की साफ सफाई का ध्यान रखें, यदि आप घर में गंदगी मचा कर रखेंगे तो गंदगी की तरफ तो मक्खियां आकर्षित होती ही हैं, इसीलिए साफ़ रखें ताकि मक्खियों से बचाव हो सकें।

ये भी पढ़ें

अब इस दिन से होगी झमाझम बारिश! शुरू हुआ वर्षा काल
Updated on:
18 Aug 2018 12:58 pm
Published on:
24 Jun 2018 03:38 pm
Also Read
View All